Breaking News
  • डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर अचानक डिस्प्ले बंद हुआ, अंदर धुआं भरा
  • टी20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में इतिहास रचने से एक कदम दूर टीम इंडिया
  • ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, फिर कतर पर हमला, अमेरिका बोला आज होगा अब तक का सबसे बड़ा अटैक
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर भारत की रसोई पर! घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपए महंगा
  • कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद
  • 23 साल पुराने पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम बरी, हाईकोर्ट ने कहा– साजिश के पुख्ता सबूत नहीं

होम > मनोरंजन

विजय-रश्मिका की शादी पक्की

हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय और रश्मिका, एक्ट्रेस ने कर दी शादी की पुष्टि..

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। शादी का कार्ड भी वायरल हो चुका है।


हैदराबाद एयरपोर्ट पर दिखे विजय और रश्मिका एक्ट्रेस ने कर दी शादी की पुष्टि

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें इन दिनों हर जगह छाई हुई हैं। इस बीच उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है। दोनों ही बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

हाल ही में देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कपल को हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होते हुए स्पॉट किया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को उदयपुर में इन दोनों की शादी होने वाली है और इससे पहले शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

एयरपोर्ट पर रश्मिका का स्टाइल

रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर टीका लगाकर आई थीं। उन्होंने ब्लैक पैंट और हाफ-स्लीव टी-शर्ट पहनी थी। साथ में ब्लैक शूज और डार्क ग्लासेस भी थे। उनका चेहरा मास्क से ढका हुआ था, लेकिन उनका कूल अंदाज सबकी नजरों में रहा। वहीं, विजय देवरकोंडा को भी उसी समय एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने भी मास्क और डार्क ग्लासेस से अपना चेहरा छुपाया रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने खुद शादी की पुष्टी की है।

शादी का प्लान और 230 मेहमान

रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल ने शादी के लिए दिल्ली का फेमस बैंड हायर किया है। साथ ही, हैदराबाद का वेडिंग प्लानर भी रखा गया है। शादी आईटीसी मोमेंटोज होटल में होगी। 230 मेहमान 24 फरवरी से होटल में चेक-इन करेंगे। होटल में कुल 117 कमरे बुक किए गए हैं।

वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड वायरल हुआ था। वायरल कार्ड में लिखा था कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे। कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत अपनों के साथ करना चाहता है और उनका आशीर्वाद उनके लिए खास है। शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, शादी में नो फोन पॉलिसी रहेगी, ताकि कोई फोटो लीक न हो। साथ ही बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी भी हायर की गई है।

अक्टूबर में हुई सगाई

विजय और रश्मिका ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। यह भी एक प्राइवेट सेरेमनी थी। तब से रश्मिका को कई बार एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया, लेकिन कपल ने सगाई की ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी।

Related to this topic: