Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

यूजी ने करियर बना दिया? RJ महवश ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी; चहल बोले रिसपेक्ट….

यूजी ने करियर बना दिया? RJ महवश ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी; चहल बोले रिसपेक्ट….

यूजी ने करियर बना दिया rj महवश ने ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी  चहल बोले रिसपेक्ट…

RJ Mahavash: रेडियो जॉकी और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश पिछले कुछ समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स का कहना है कि यूजी चहल ने ही उनका करियर बनाया है। इस पर अब महवश ने चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।


महवश ने अपने वीडियो में ट्रोलर्स के कमेंट्स पढ़े और उनका जवाब देते हुए अपने करियर की झलकियां दिखाई। उन्होंने बताया कि वह 2019 से इंडस्ट्री में है और क्रिकेट, रेडियो, इंटरव्यूज, फिल्म प्रोडक्शन जैसे कई क्षेत्रों में उन्होंने काम किया है। साथ ही वीडियो में उन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरें, क्रिकेट शोज के क्लिप्स, अवॉर्ड फंक्शन की झलकियां भी दिखाई।


महवश ने बताया कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी है और वो ‘सेक्शन 108’ नाम की फिल्म बना रही है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में है। क्रिकेट से जुड़े ट्रोल्स पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह लंबे समय से क्रिकेट शोज होस्ट कर रही है और उन्हें इस खेल की अच्छी समझ है।

वीडियो के आखिर में उन्होंने कहा, “मैं चुप नहीं बैठूंगी। अब जब कोई बकवास करेगा तो जवाब जरूर दूंगी। मैं फिल्म प्रोड्यूसर, एक्टर, कंटेंट क्रिएटर, रेडियो जॉकी और होस्ट हूं। मेरा करियर मेरी मेहनत की वजह से है।” इस वीडियो पर खुद युजवेंद्र चहल ने भी कमेंट किया “रिसपेक्ट, मोर पावर टू यू”

View this post on Instagram

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

महवश ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया और ट्रोलर्स को लेकर एक तीखा संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "ट्रोलर्स के जंगल में आपका स्वागत है। अब मैं चुप नहीं रहूंगी।" साथ ही बताया कि लोगों को यह गलतफहमी है कि पब्लिक फिगर होने के नाते किसी को कुछ भी कह देना ठीक है, लेकिन अब वो हर गलत बात का जवाब देंगी।

महवश ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रोलर्स के नाम जानबूझकर ब्लर कर दिए है, वरना वो और भी खुलकर जवाब देती। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहे है।

Related to this topic: