Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

डिप्रेशन से लेकर काले जादू तक कई परेशानियों के साथ टीवी एक्टर्स पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण

डिप्रेशन से लेकर काले जादू तक कई परेशानियों के साथ टीवी एक्टर्स पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

डिप्रेशन से लेकर काले जादू तक कई परेशानियों के साथ टीवी एक्टर्स पहुंचे प्रेमानंद महाराज की शरण में

Premanand Maharaj: टीवी के पॉपुलर एक्टर्स पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल हाल ही में वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। दोनों ने अपनी निजी परेशानिया गुरु जी के साथ साझा की और उनका मार्गदर्शन लिया। इससे पहले विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, बी प्राक और आशुतोष राणा जैसे सितारे भी प्रेमानंद महाराज की शरण में जा चुके है।

पारस छाबड़ा बोले- मैं डिप्रेशन में था, मरने का डर लगता था


'बिग बॉस 13' और 'स्प्लिट्सविला' से फेम पाने वाले पारस छाबड़ा ने बताया कि वे लंबे समय तक डिप्रेशन से जूझते रहे। उन्होंने कहा,"मुझे लगता था कि मुझे कैंसर है और मैं मरने वाला हूं। मैं तीन-चार साल तक घर से बाहर नहीं निकला।"

पारस ने यह भी बताया कि प्रेमानंद जी की सलाह मानकर जब उन्होंने 'राधा रानी' का नाम जपना शुरू किया, तब से उनकी स्थिति सुधरने लगी। अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे है और उन्होंने वृंदावन में घर भी ले लिया है। साथ ही उनकी मां भी अब राधा रानी की भक्त है।

करण खंडेलवाल बोले- मुझ पर काला जादू किया गया है


टीवी शो 'रंजू की बेटियां' में नजर आ चुके एक्टर करण खंडेलवाल ने बताया कि उन्हें लगता है कि किसी ने उन पर काला जादू किया है। उन्होंने जब अपनी परेशानियों के बारे में गुरु जी से बात की तो प्रेमानंद महाराज ने कहा,"काला जादू जैसी कोई चीज नहीं होती। अगर ऐसा होता तो तुम यहां तक नहीं पहुंच पाते। कोई तुम्हें धोखा देने की कोशिश कर रहा है।"

गुरु जी ने करण को सलाह दी कि वे खुद को खाली न रखें और रोज 'राधा' नाम का जाप करें।

प्रेमानंद महाराज वृंदावन के जाने-माने आध्यात्मिक गुरु है। उनके दरबार में आम लोग ही नहीं, बल्कि कई सेलिब्रिटीज भी अपनी परेशानियों का समाधान लेने आते है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भी कई बार उनके आश्रम में देखा गया है।

Related to this topic: