Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा स्क्विड गेम का तीसरा सीजन

फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा स्क्विड गेम का तीसरा सीजन

कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है। इस वेब सीरीज का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है।

फैंस के लिए खुशखबरी इस दिन रिलीज होगा स्क्विड गेम का तीसरा सीजन

Squid game 3 : वेब सीरीज के दीवानों के लिए खुशखबरी सामने आ रही है जहां पर कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है। इसकी रिलीज डेट सामने आई है।इस वेब सीरीज का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। बताते चलें कि, पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था वहीं पर दूसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था।

तीसरे सीजन को लेकर उत्सुक है फैंस

आपको बताते चलें कि, कोरियन थ्रिलर वेब सीरीज स्क्विड गेम के सीजन को देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। मेकर्स ने भी सस्पेंस बनाए रखा और एक-दो वीडियो बीच में रिलीज किए। बताया जा रहा हैं कि, इस सीरीज में ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन और पार्क ह्ये-सू जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. तीसरा पार्ट सीरीज का फाइनल सीजन होगा।

कैसा था स्क्विड गेम के तीसरे सीजन का टीजर

आपको बताते चलें कि, स्क्विड गेम के तीसरे सीजन को जहां पर आखिरी बताया जा रहा हैं वहीं पर इसका टीजर धमाकेदार रहा हैं। इस सीरीज में ली जंग-जे, ली ब्युंग-हुन और पार्क ह्ये-सू जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। वहीं टीजर की बात करें तो, गि-हुन अब बहुत मुश्किल हालात में है. सबसे करीबी दोस्त जंग-बे (प्लेयर 390) की मौत और फ्रंट मैन के धोखे से वो टूट चुका है. फ्रंट मैन ने प्लेयर 001 बनकर गि-हुन के विद्रोह के साथ दिया जिसका उसे बहुत अफसोस भी है. तीसरे सीजन में गि-हुन का किरदार पहले से काफी अलग होने वाला है।

कब आने वाला सीरीज का तीसरा सीजन 

यहां पर सीरीज के तीसरे सीजन की बात करें तो, ‘स्क्विड गेम 3’ इस साल 27 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इस सीरीज के अहम किरदारों में एक ली जंग-जे ने भी इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर किया है. ये ‘स्क्विड गेम’ के दोनों सीजन में ये नजर आए और इनके काम को कोरियर फिल्मों या सीरीज में काफी पसंद किया जाता है।

Related to this topic: