Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > मनोरंजन

‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर फिलहाल रोक, 21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर फिलहाल रोक, 21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर रोक जारी रखी, अगली सुनवाई अब 21 जुलाई को होगी


‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज पर फिलहाल रोक 21 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Udaipur Files: विजय राज स्टारर फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। इस फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई अब 21 जुलाई तक के लिए टाल दी है। यानी तब तक फिल्म रिलीज नहीं होगी।

क्या है मामला?


यह फिल्म 28 जून 2022 को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड पर आधारित है। कन्हैया लाल पर आरोप था कि उन्होंने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। इसके बाद दो लोगों ने उनकी दुकान में घुसकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।

कोर्ट में क्या हुआ?


पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि जब तक केंद्र सरकार इस पर अंतिम फैसला नहीं लेती, तब तक फिल्म रिलीज नहीं हो सकती। अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि फिल्म की रिलीज पर फैसला केंद्र की समिति लेगी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार की समिति इस मामले में जल्दी से जल्दी निर्णय ले और सभी पक्षों की बात सुने, जिसमें कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी भी शामिल है।

फिल्म निर्माता का पक्ष

फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि ‘उदयपुर फाइल्स’ किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि कट्टरपंथ और आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि वो हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी भी मिली है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल कोर्ट का आदेश है कि जब तक केंद्र सरकार इस फिल्म पर कोई फैसला नहीं लेती, तब तक इसे रिलीज नहीं किया जा सकता। अब सभी की नजरें 21 जुलाई की अगली सुनवाई पर टिकी है।