Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

तीसरे दिन भी चला 'सैयारा' का जादू, 100 करोड़ क्लब में एंट्री अब बस कुछ कदम दूर!

तीसरे दिन भी चला 'सैयारा' का जादू, 100 करोड़ क्लब में एंट्री अब बस कुछ कदम दूर!

‘सैयारा’ ने तीसरे दिन भी मचाया धमाल, बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए पहुंची 100 करोड़ क्लब के करीब

तीसरे दिन भी चला सैयारा का जादू 100 करोड़ क्लब में एंट्री अब बस कुछ कदम दूर

Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड की नई रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है! मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी।

ओपनिंग कलेक्शन के मामले में 'सैयारा' ने जबरदस्त धमाल मचाया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन, यानी शनिवार को दर्शकों की भीड़ और बढ़ी और फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।


वहीं तीसरे दिन, रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए 'सैयारा' ने 34.94 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। तीनों दिनों के आंकड़े मिलाकर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है।

यानि अब तक 'सैयारा' का कुल कलेक्शन करीब 80 करोड़ पहुंच चुका है और अब 100 करोड़ क्लब बस कुछ ही कदम दूर है। फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे है अहान पांडे और अनीत पड्डा। ये दोनों एक्टर्स पहली बार बड़े पर्दे पर आए है, लेकिन दर्शकों ने इनका स्वागत स्टार्स की तरह किया है। सोशल मीडिया पर इनके लुक्स, एक्टिंग और कैमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है।


इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई जिनमें अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’, सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’, साउथ इंडस्ट्री की ‘जूनियर’ और हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘स्मर्फ्स’ शामिल थी। हालांकि इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली है।


मोहित सूरी के करियर में ‘सैयारा’ अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन चुकी है। अब सवाल ये उठ रहा है कि घर बैठे OTT पर ये फिल्म कब देख पाएंगे? तो जवाब है, थोड़ी सी इंतजार कीजिए! अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट तो नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म लगभग 2-3 महीने बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, क्योंकि यही इसका ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है।

'सैयारा' ने कम समय में ही दर्शकों के दिल जीत लिए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सोमवार के बॉक्स ऑफिस टेस्ट में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

Related to this topic: