Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

जल्द आ रहा है स्ट्रेंजर थिंग्स का फाइनल सीजन, तीन हिस्सों में होगा रिलीज; इस बार का ट्विस्ट है

जल्द आ रहा है स्ट्रेंजर थिंग्स का फाइनल सीजन, तीन हिस्सों में होगा रिलीज; इस बार का ट्विस्ट है सबसे खतरनाक!

जल्द आ रहा है स्ट्रेंजर थिंग्स का फाइनल सीजन तीन हिस्सों में होगा रिलीज इस बार का ट्विस्ट है सबसे खतरनाक

Stranger Things 5 Release Date: नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज Stranger Things के फाइनल सीजन का ऐलान हो चुका है। फैंस लंबे वक्त से इस पल का इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार खत्म हो गया है। Stranger Things 5 इस साल के आखिर में स्ट्रीम होगा और इसे कुल तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा।

तीन हिस्सों में आएगा आखिरी सीजन

शो का पांचवां और आखिरी सीजन तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। वॉल्यूम  126 नवंबर 2025 को आएगा। इसके बाद वॉल्यूम 2 क्रिसमस पर और वॉल्यूम 3 न्यू ईयर 2026 पर रिलीज होगा। मेकर्स ने इस बार हर हिस्से को खास नाम और थीम दी है, जिससे कहानी और भी रोमांचक हो गई है।

इमोशनल वीडियो से हुआ ऐलान

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

नेटफ्लिक्स ने दो मिनट का खास वीडियो जारी कर इस सीजन की घोषणा की। इस वीडियो की शुरुआत होती है इलेवन यानी मिली बॉबी ब्राउन की झलक से, जो अपने दोस्तों के साथ गुजरी एक डरावनी रात की बात करती है। वीडियो में पुराने सीजनों की झलकियां भी दिखाई गई है, जिससे फैंस भावुक हो गए है।

आखिरी बार नजर आएंगे फेवरेट किरदार


इस बार फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा किरदारों इलेवन, माइक, लुकास, मैक्स, जोनाथन और स्टीव को साथ देखने का मौका मिलेगा। हालांकि ये पल खास होने के साथ-साथ भावुक भी होगा, क्योंकि यह आखिरी बार होगा जब ये सभी किरदार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।

कब शुरू हुई थी ये कहानी?


Stranger Things की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। इसके बाद 2017 में दूसरा, 2019 में तीसरा और 2022 में चौथा सीजन आया। हर सीजन को जबरदस्त प्यार मिला और अब जल्द ही फाइनल सीजन दर्शकों के सामने आने वाला है।

क्या होगा इस बार का बड़ा ट्विस्ट?

इस बार इलेवन की शक्तियों को तीन हिस्सों में बांटकर दिखाया जाएगा। हर पार्ट में उसकी अलग ताकतें सामने आएंगी। अब फैंस ये जानने के लिए काफी उत्सुक है कि क्या इलेवन की शक्तियां पहले से ज्यादा बढ़ गई है?