Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

कोर्ट तक पहुंचा ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद, FIR दर्ज होने पर बोले विवेक अग्निहोत्री-रिलीज डेट नहीं

कोर्ट तक पहुंचा ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद, FIR दर्ज होने पर बोले विवेक अग्निहोत्री-रिलीज डेट नहीं बदलेगी, हम कानूनी लड़ाई...

कोर्ट तक पहुंचा ‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद fir दर्ज होने पर बोले विवेक अग्निहोत्री-रिलीज डेट नहीं बदलेगी हम कानूनी लड़ाई

The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में कोलकाता में लॉन्च होना था, लेकिन वहां कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया और ट्रेलर जारी नहीं हो सका। इस बीच, फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई हैं।

FIR किसने दर्ज कराई?

यह FIR बंगाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोपाल मुखर्जी के परिवार ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि फिल्म में गोपाल मुखर्जी की छवि गलत तरीके से दिखाई गई है। ट्रेलर में उन्हें कथित तौर पर ‘कसाई गोपाल पाठा’ के रूप में दिखाया गया है। गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी का कहना है कि उनके दादा कसाई नहीं थे, बल्कि एक पहलवान और अनुशीलन समिति के प्रमुख थे। दंगों को रोकने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। परिवार का आरोप है कि निर्देशक ने उनके दादा की छवि धूमिल की है।

विवेक अग्निहोत्री का जवाब

विवेक अग्निहोत्री ने इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, “मैंने गोपाल मुखर्जी को फिल्म में हीरो के तौर पर दिखाया है। मैंने उनके पुराने इंटरव्यू से तथ्य लिए हैं और उसी आधार पर फिल्म बनाई है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”

निर्देशक का कहना है कि यह विवाद राजनीतिक दबाव में खड़ा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतनु मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े हैं और उनसे राजनीतिक कारणों की वजह से FIR दर्ज कराई गई है। विवेक ने कहा, “हम अदालत में अपना पक्ष रखेंगे और कानूनी तौर पर जवाब देंगे।”

रिलीज डेट पर क्या असर होगा?

फिल्म की रिलीज डेट 5 सितंबर 2025 तय है। विवाद के बीच जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि क्या फिल्म की रिलीज टल सकती है, तो उन्होंने कहा, “अगर हमें बंगाल में फिल्म रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली, तो हम घर-घर जाकर लोगों को यह फिल्म दिखाएंगे।”

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, उमंग कुमार और शाश्वत चटर्जी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Related to this topic: