Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया साथ आए नजर, एयरपोर्ट पर थामा एक-दूजे का हाथ

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया साथ आए नजर, एयरपोर्ट पर थामा एक-दूजे का हाथ

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया एयरपोर्ट पर साथ नजर आए, हाथ थामे दिखे तो बढ़ीं रिश्ते की अटकलें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया साथ आए नजर एयरपोर्ट पर थामा एक-दूजे का हाथ

Tara Sutaria & Veer Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बीते कुछ समय से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब इन अफवाहों पर लगभग मुहर लग गई है। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया, और उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तारा और वीर दोनों सफेद और बेज कलर के आउटफिट्स में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। दोनों कैमरों के सामने एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। जैसे ही दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “आखिरकार तारा को वो मिला जिसकी वो हकदार थी”, तो किसी ने कहा, “क्या ये कपल अब ऑफिशियल है?”

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तारा और वीर ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स किए थे, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और तेज हो गई थी। तारा ने एपी ढिल्लों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर वीर ने कमेंट किया “माय लव”, और तारा ने जवाब दिया “माइन ”। इन कमेंट्स के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों रिलेशनशिप में है।

अब जब दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है, तो माना जा रहा है कि उन्होंने बिना कुछ कहे ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म कर दिया है। हालांकि दोनों ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


वीर पहाड़िया राजनीति से जुड़ी पृष्ठभूमि से आते है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के रिश्तेदार है। वह खुद भी एक एंटरप्रेन्योर और म्यूजिक लवर है।

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया अब बी टाउन के नए कपल बन चुके है। चाहे सोशल मीडिया हो या एयरपोर्ट, दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

Related to this topic: