Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

सोहेल खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- झगड़ों का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है; सीमा को

सोहेल खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- झगड़ों का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है; सीमा को लेकर कही खास बात

सोहेल खान ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी बोले- झगड़ों का असर सबसे ज्यादा बच्चों पर पड़ता है सीमा को लेकर कही खास बात

Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान ने सालों बाद अपने निजी जीवन पर खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार पत्नी सीमा सजदेह से हुए तलाक की असली वजह बताई। सोहेल ने स्वीकार किया कि उनकी शादी टूटने की वजह लगातार होने वाले झगड़े थे, जिनका असर बच्चों पर पड़ रहा था।

सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी। करीब 24 साल तक दोनों साथ रहे और दो बेटों- निर्वाण और योहान के माता-पिता बने। साल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। सोहेल का कहना है कि कभी-कभी रिश्ते में प्यार और सम्मान होने के बावजूद हालात साथ नहीं देते।

सीमा को बताया अच्छी इंसान और बेहतरीन मां

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोहेल ने सीमा की खूबियों की तारीफ करते हुए कहा, “सीमा बहुत खूबसूरत महिला है, बहुत अच्छी इंसान है और सबसे बढ़कर एक बेहतरीन मां है। हमने हमेशा तय किया है कि बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे। साल में एक बार हम परिवार के तौर पर छुट्टियों पर जाएंगे, ताकि बच्चों को कभी कमी महसूस न हो।”

बच्चों के लिए लिया तलाक का फैसला

सोहेल ने साफ कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़े का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है। “जब माता-पिता लगातार लड़ते है तो बच्चे परेशान हो जाते है और आगे चलकर उनकी जिंदगी भी अस्थिर हो जाती है। इसी वजह से हमने अलग होने का फैसला किया ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।”

सीमा सजदेह पहले ही रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में तलाक पर अपनी बात रख चुकी थी। उन्होंने शो में कहा था कि वह अब आगे बढ़ चुकी है और बिजनेसमैन विक्रम आहूजा को डेट कर रही है।

सोहेल और सीमा भले ही पति-पत्नी के रूप में अब साथ नहीं है, लेकिन बच्चों की परवरिश और भलाई के लिए दोनों आज भी एकजुट है।