Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

लंदन में हुआ संजय कपूर का निधन, शव को भारत लाने में कानूनी अड़चन; दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

लंदन में हुआ संजय कपूर का निधन, शव को भारत लाने में कानूनी अड़चन; दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

लंदन में हुआ संजय कपूर का निधन शव को भारत लाने में कानूनी अड़चन दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

Sunjay Kapur: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को लंदन में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पोलो खेलते समय अचानक हार्ट अटैक का शिकार हो गए। शुरूआती मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके मुंह में मधुमक्खी घुस गई थी, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

उनकी अचानक मौत से परिवार सदमे में है और अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया की वजह से इसमें देरी हो रही है।

क्यों हो रही है देरी?

संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन यूके (ब्रिटेन) में हुआ। इसी वजह से उनका शव भारत भेजने से पहले काफी कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभी लंदन में पोस्टमॉर्टम चल रहा है और जब तक जरूरी कागजात पूरे नहीं होते, तब तक शव भारत नहीं लाया जा सकता।

परिवार का बयान


संजय के ससुर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव के पिता अशोक सचदेव ने NDTV को बताया कि, "अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। जैसे ही सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होंगी, शव को भारत लाया जाएगा।"

मौत की असली वजह अब तक साफ नहीं


शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि संजय की मौत पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से हुई। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि यह मधुमक्खी के डंक से हुई एक दुर्घटना के चलते हुआ। हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

अचानक मौत से सदमे में परिवार

संजय कपूर की इस खबर से पूरा कपूर परिवार और उनके करीबियों को गहरा झटका लगा है। जैसे ही खबर आई, करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंची। गम के इस पल में करीना ने करिश्मा को गले लगाकर संभालने की कोशिश की। मलाइका अरोड़ा भी करिश्मा से मिलने पहुंची।

करिश्मा और संजय का रिश्ता


संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। हालांकि, कुछ सालों में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

 

Related to this topic: