Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

सावन में उज्जैन के महाकाल दरबार पहुँची रुपाली गांगुली, नंदी के कान में कही मनोकामना

सावन में उज्जैन के महाकाल दरबार पहुँची रुपाली गांगुली, नंदी के कान में कही मनोकामना

सावन में महाकाल के दर्शन को उज्जैन पहुँची अनुपमा फेम रुपाली गांगुली, पति संग की पूजा-अर्चना

सावन में उज्जैन के महाकाल दरबार पहुँची रुपाली गांगुली नंदी के कान में कही मनोकामना

Rupali Ganguly: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली, जिन्हें दर्शक ‘अनुपमा’ के नाम से पहचानते है, सावन के पावन महीने में भगवान शिव के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। इस दौरान उनके पति अश्विन के. वर्मा भी उनके साथ नजर आए।

रुपाली गांगुली ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीरों में वह पीली साड़ी, माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहने, पूरी तरह भक्ति भाव में लीन दिखी। वहीं उनके पति ने सफेद कुर्ता पहना था। दोनों ने मिलकर शिव की पूजा-अर्चना की।

View this post on Instagram

A post shared by Rupali Ganguly (@rupaliganguly)

एक तस्वीर में रुपाली नंदी के कान में अपनी प्रार्थना कहती दिखी। मान्यता है कि नंदी के कान में कही गई मनोकामनाएं सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इस जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहे है।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए रुपाली ने कैप्शन में लिखा, “सावन सोमवार और मेरे महाकाल, जय श्री महाकाल, जय मां हरसिद्धि, जय श्री कालभैरव, हर हर महादेव।”


रुपाली गांगुली इन दिनों टीवी शो ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका निभा रही है, जो लगातार टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर बना रहता है। यह शो बंगाली सीरीज “श्रीमोई” का हिंदी रीमेक है। रुपाली इससे पहले कई हिट टीवी शोज और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।