Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

‘सैयारा’ के डर से टली ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज? अजय देवगन की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

‘सैयारा’ के डर से टली ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज? अजय देवगन की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट बढ़ी, फैंस बोले– - सैयारा के जलवे से बचना जरूरी था!

‘सैयारा’ के डर से टली ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज अजय देवगन की फिल्म अब इस दिन होगी रिलीज

Son Of Sardaar 2 Release Date: अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। पहले ये फिल्म 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म अब 1 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। यह जानकारी अजय के प्रोडक्शन हाउस देवगन फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी।

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

पोस्टर पर लिखा, “लाफ्टर राइड को मिल गई है नई डेट! सन ऑफ सरदार 2 अब 1 अगस्त को सिनेमाघरों में।”

क्या ‘सैयारा’ की वजह से टली रिलीज?

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

‘सन ऑफ सरदार 2’ की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। फैंस का कहना है कि फिल्म की रिलीज डेट इसलिए बदली गई क्योंकि उसी हफ्ते मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में है।

‘सैयारा’ को पहले ही दिन से दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 20+ करोड़ की कमाई कर ली, जिससे इसका क्रेज और भी बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

रिलीज टलने की खबर सामने आने के बाद यूजर्स ने अजय देवगन की फिल्म को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,“एक न्यूकमर के लिए अजय देवगन ने अपनी फिल्म आगे बढ़ा दी?” तो वही दूसरे यूजर् ने कहा,“सैयारा की हाइप रियल है।”

फिल्म की कास्ट

View this post on Instagram

A post shared by DEVGN FILMS (@devgnfilms)

‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल और चंकी पांडे जैसे सितारे नजर आएंगे।

हालांकि, फैंस ने ये भी याद दिलाया कि फिल्म अब 1 अगस्त को रिलीज होगी, लेकिन महज दो हफ्ते बाद यानी 14 अगस्त को ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ भी आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है अब देखना होगा कि क्या ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘सैयारा’ और ‘वॉर 2’ के बीच अपनी पहचान बना पाती है या नहीं।

Related to this topic: