Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > मनोरंजन

रश्मिका-विजय की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का नाम ‘विरोश की शादी’, फैंस को किया शुक्रिया

बॉलीवुड स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कब है? वेडिंग का नाम रखा ‘विरोश की शादी, इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया


 रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का नाम ‘विरोश की शादी’ फैंस को किया शुक्रिया

बॉलीवुड के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। लेकिन आखिरकार उन्होंने शादी कंफर्म कर ही दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी वेडिंग का नाम 'VIROSH की शादी' रखा है।

पोस्ट में दोनों ने लिखा कि उनके सबसे प्यारे लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया है और इतना सारा प्यार दिया है कि उन्होंने अपने मिलन को उसी प्यार के नाम के तौर पर रखना चाहा। उन्होंने कहा कि आप हमेशा हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा रहेंगे। इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।

 

डेटिंग की शुरुआत कैसे हुई?

रश्मिका और विजय पहली बार 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म डियर कॉमरेड में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इन प्रोजेक्ट्स के दौरान दोनों के बीच रोमांटिक अफेयर्स की बातें जोर पकड़ने लगी थीं। इसके बाद उन्हें कई बार एकसाथ देखा गया। जिससे उनके अफेयर्स की सुर्खियां और ज्यादा फेल गई। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया था।

 

शादी का कार्ड लीक

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड सामने आया,  जिसमें लिखा है कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे। समारोह उदयपुर में होगा और केवल करीबी परिवार और चुनिंदा दोस्तों को आमंत्रित किया जाएगा।  

 

 

दरअसल, रश्मिका और विजय ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की थी। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी जिसमें दोनों के परिवार के कुछ लोग ही मौजूद थे। इसके बाद रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग पहनकर देखा गया, लेकिन तब तक कपल ने सगाई की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

Related to this topic: