Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाएंगे दम; 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें रणवीर डबल रोल में हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त भी हैं।


‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाएंगे दम 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार सुबह 7 मार्च को रिलीज हो चुका है। मेकर्स ने ट्रेलर को सुबह 11:01 बजे जारी किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह इस बार डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। वहीं ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है और इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।

19 मार्च को होगी रिलीज

‘धुरंधर 2’ को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि फिल्म को एक साथ पांच भाषाओं—हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़—में रिलीज किया जाएगा। रिलीज की टाइमिंग भी खास मानी जा रही है, क्योंकि यह फिल्म गुड़ी पड़वा और उगादी के त्योहारों के आसपास और ईद से ठीक पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दमदार एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

फिल्म का ट्रेलर एक तीखे संवाद से शुरू होता है, जो कहानी को तुरंत गंभीर मोड़ पर ले जाता है। इसके बाद घटनाक्रम उस हालात की ओर बढ़ता है, जहां रहमान डकैत की मौत के बाद शहर में अराजकता फैल जाती है। गोलियों और विस्फोटों के बीच यह सवाल उठता है कि अब लाहौर की सत्ता पर किसका कब्जा होगा।

ट्रेलर में रणवीर सिंह जस्किरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आते हैं और साथ ही वे हमजा नाम के दूसरे किरदार में भी दिखाई देंगे। वहीं आर. माधवन फिल्म में अजय सान्याल, अर्जुन रामपाल आईएसआई मेजर इकबाल और संजय दत्त एसपी चौधरी असलम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

धुरंधर ने बनाया था रिकॉर्ड

फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने भारत और विदेशों में मिलाकर लगभग 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 1005.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 836.95 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और करीब 299.5 करोड़ रुपये की कमाई की। खास तौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने शानदार बिजनेस करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे। दिलचस्प बात यह रही कि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बावजूद यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्मों में शामिल हो गई। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि धुरंधर 2 क्या धमाल मचा पाएगी।

Related to this topic: