Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Ramayanam Controversy

Ramayanam: रामायण पर रिलीज से पहले 'रामायणम्' दिखाने की मांग, विवादित सीन पर विरोध की चेतावनी

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' रिलीज से पहले विवादों में आ गई है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म की प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग करते हुए आपत्तिजनक सीन हटाने को कहा है।


ramayanam रामायण पर रिलीज से पहले रामायणम् दिखाने की मांग विवादित सीन पर विरोध की चेतावनी

Ramayanam Movie Review |

डायरेक्टर नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड फिल्म रामायणम् की रिलीज से पहले विवाद हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म निर्माताओं को पत्र भेजकर विशेष प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग की है। महासंघ का कहना है कि फिल्म को सार्वजनिक रिलीज से पहले संगठन के प्रतिनिधियों को दिखाया जाए। ताकि धार्मिक भावनाओं से जुड़े किसी भी विवादित दृश्य या संवाद की पहचान की जा सके।

आदिपुरुष का दिया हवाला

महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने अपने पत्र में 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' का उल्लेख करते हुए कहा कि उस फिल्म में पौराणिक पात्रों और प्रसंगों के चित्रण को लेकर व्यापक विवाद हुआ था। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बननी चाहिए और रिलीज से पहले आवश्यक सुधार कर लिए जाने चाहिए।

विवादित दृश्यों पर जताई आशंका

प्रेस नोट के अनुसार, महासंघ को आशंका है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य या संवाद हो सकते हैं, जिन पर धार्मिक आपत्ति उठ सकती है। इसी वजह से संगठन ने पहले से स्क्रीनिंग की मांग की है ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित हिस्सों में बदलाव कराया जा सके।

मांग नहीं मानी तो प्रदर्शन की चेतावनी

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि फिल्म निर्माताओं ने प्रीव्यू स्क्रीनिंग की मांग को स्वीकार नहीं किया तो विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली समेत कई राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन का कहना है कि उसका उद्देश्य किसी विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि संभावित विवाद से पहले समाधान सुनिश्चित करना है।

दीवाली पर रिलीज होगी रामायणम्

रणबीर कपूर रामायणम् में भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल, रवि दुबे, सनी देओल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। रामायणम्: पार्ट 1 इस साल दीवाली पर रिलीज होने की तैयारी में है। वहीं, इसका दूसरा भाग अगले साल दीवाली पर रिलीज किए जाने की योजना है।

Related to this topic: