Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

रजनीकांत का धमाकेदार एक्शन, आमिर का सरप्राइज और नागार्जुन-उपेंद्र की दमदार एक्टिंग; जानिए कैसी

रजनीकांत का धमाकेदार एक्शन, आमिर का सरप्राइज और नागार्जुन-उपेंद्र की दमदार एक्टिंग; जानिए कैसी है कुली

रजनीकांत की ‘कुली’ में धमाकेदार एक्शन, आमिर का सरप्राइज कैमियो, नागार्जुन-उपेंद्र की एक्टिंग की तारीफ

रजनीकांत का धमाकेदार एक्शन आमिर का सरप्राइज और नागार्जुन-उपेंद्र की दमदार एक्टिंग जानिए कैसी है कुली

Coolie Review: रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन से ही फैंस में उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए है, जिनमें राय बंटी हुई है।

कई लोग उपेंद्र और नागार्जुन की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे है, वहीं कुछ का मानना है कि फिल्म उतनी अच्छी नहीं है। रजनीकांत के एक्शन, डांस और वन लाइनर्स को फैंस ने खूब पसंद किया। आमिर खान का कैमियो भी दर्शकों के लिए एक सरप्राइज रहा। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे निर्देशक लोकेश कनगराज की कमजोर फिल्मों में से एक बताया।

फिल्म की शुरुआत होती है एक बंदरगाह से, जहां तस्करी का धंधा चलता है। इसके पीछे है चालाक सरगना साइमन (नागार्जुन) और उसका साथी दयाल (सोबिन शाहिर)। साइमन का बेटा अर्जुन (कन्ना रवि) इस गैरकानूनी काम से नफरत करता है और ईमानदार अफसर बनना चाहता है।

दूसरी ओर, देवा (रजनीकांत) एक पुराना बोर्डिंग हाउस चलाता है। उसे पता चलता है कि उसके दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की मौत हुई है, तो वह उसकी बेटी प्रीति (श्रुति हासन) और उसकी दो बहनों की जिम्मेदारी लेता है। जल्द ही खुलासा होता है कि मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या हुई थी।

राजशेखर ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक चेंबर बनाया था, जो लाश को मिनटों में राख में बदल देता है। सरकार ने इसे खतरनाक मानकर बैन कर दिया था, लेकिन दयाल इसे दुश्मनों को खत्म करने के लिए इस्तेमाल करना चाहता था। इसके बाद देवा और प्रीति इस साजिश का सच सामने लाने के लिए आगे बढ़ते है, जिसमें कई ट्विस्ट और धोखे सामने आते है।

View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

निर्देशक लोकेश कनगराज ने फिल्म को पूरी तरह रजनीकांत के फैंस को ध्यान में रखकर बनाया है। पहले हाफ में कहानी धीमी है, लेकिन दूसरे हाफ में एक्शन और ट्विस्ट तेज हो जाते है। 2 घंटे 50 मिनट की फिल्म में कई कैमियो है, जिनमें आमिर खान भी शामिल है, जो फिल्म में मजा बढ़ा देते है। कुल मिलाकर फिल्म देखने लायक है।

शुरुआत में माना जा रहा था कि ‘वॉर 2’ के सामने ‘कुली’ का असर कम होगा, लेकिन दर्शकों की बढ़ती दिलचस्पी देखकर इसके शोज बढ़ा दिए गए है। खासकर हिंदी बेल्ट में आमिर खान के कैमियो की वजह से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।