Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

प्रेमानंद महाराज को किडनी दान की पेशकश पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, बोले- अगर स्टंट है, तो ऐसे स्ट

प्रेमानंद महाराज को किडनी दान की पेशकश पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा, बोले- अगर स्टंट है, तो ऐसे स्टंट और हो

प्रेमानंद महाराज को किडनी दान की पेशकश पर ट्रोल हुए राज कुंद्रा बोले- अगर स्टंट है तो ऐसे स्टंट और हो

Raj Kundra: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा हाल ही में पत्नी संग वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और बातचीत के दौरान अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई। हालांकि, महाराज ने बड़े सहज भाव से इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और कहा कि जीवन और मृत्यु पर केवल ईश्वर का ही अधिकार है।

गौरतलब है कि महाराज की दोनों किडनियां खराब है और वह पिछले 10 साल से इसी स्थिति में है।

मुलाकात के दौरान शिल्पा शेट्टी ने भी उनसे जीवन में शांति पाने का तरीका पूछा, जिस पर महाराज ने बताया कि “राधारानी का नाम जपने से जीवन सरल और परेशानियां हल्की हो जाती है।”


राज कुंद्रा के किडनी दान वाले प्रस्ताव के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने इसे ‘पीआर स्टंट’ कहा तो कुछ ने उन्हें ‘ढोंगी’ बताया। इस पर राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा,"हम ऐसी दुनिया में रहते है, जहां किसी की जान बचाने की कोशिश को भी पीआर स्टंट कहा जाता है। अगर करुणा एक स्टंट है, तो दुनिया को ऐसे और स्टंट चाहिए। मेरा अतीत मेरे वर्तमान फैसलों को नहीं बदल सकता और मेरे इरादों को किसी के संदेह से नहीं मापा जा सकता।"

उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले दो साल से प्रेमानंद महाराज को फॉलो कर रहे है और उनके वीडियो से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती है।