Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

प्रियंका की बेटी मालती की सलमान की भांजी आयत से हुई दोस्ती, देसी गर्ल बोली - अब हमारी बेटियां भ

प्रियंका की बेटी मालती की सलमान की भांजी आयत से हुई दोस्ती, देसी गर्ल बोली - अब हमारी बेटियां भी बेस्ट फ्रेंड्स!

देसी गर्ल की बेटी ने बनाया नया बेस्टफ्रेंड, सलमान की भांजी आयत के साथ वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका की बेटी मालती की सलमान की भांजी आयत से हुई दोस्ती देसी गर्ल बोली - अब हमारी बेटियां भी बेस्ट फ्रेंड्स

Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फैमिली और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। हाल ही में देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी और सलमान खान की भांजी आयत (अर्पिता खान की बेटी) हाथ में हाथ डाले टहलती नजर आई।

प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अर्पिता, आपसे मिलकर अच्छा लगा। हमारी बेटियां सच्ची बेस्ट फ्रेंड्स बन गई है।” इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। दोनों बच्चियों की मासूमियत और बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब प्यार लुटा रहे है।

पुरानी दोस्त है प्रियंका और अर्पिता


ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका और अर्पिता साथ दिखी। दोनों की दोस्ती सालों पुरानी है। अर्पिता प्रियंका की शादी में शामिल हुई थी और प्रियंका भी अर्पिता के बेटे आहिल के जन्म पर उन्हें बधाई देने पहुंची थी। अब जब उनकी बेटियों की भी दोस्ती हो गई है, तो ये रिश्ता और भी खास हो गया है।

मालती और आयत का क्यूट मोमेंट


प्रियंका के इंस्टाग्राम वीडियो में मालती ब्लू टॉप और व्हाइट पैंट में नजर आ रही है, जबकि आयत कलरफुल ड्रेस पहने हुए दिखाई दी। वीडियो में दोनों बच्चियों का चेहरा नहीं दिखाया गया, लेकिन उनके बीच की बॉन्डिंग ने सबका दिल छू लिया। अर्पिता ने भी यह वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा, “प्रियंका, तुमसे मिलना हमेशा अच्छा लगता है, इस बार मालती के साथ वक्त बिताकर बहुत मजा आया।”

वर्क फ्रंट पर भी बिजी है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में है। उनकी हालिया फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके अलावा वो जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म SSMB29 में महेश बाबू के साथ नजर आ सकती है। साथ ही वो ‘द ब्लफ’ और ‘सिटाडेल सीजन 2’ में भी दिखाई देंगी।