Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, स्टोरी शेयर कर कही बात

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा, स्टोरी शेयर कर कही बात

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर कई सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया तो वही दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस शेफाली के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्ति की है।

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन पर इमोशनल हुई प्रियंका चोपड़ा स्टोरी शेयर कर कही बात

Shefali Jariwala: बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून को 42 साल की उम्र में हो गया। इस दुखद खबर से मनोरंजन जगत को काफी झटका लगा है। शेफाली जरीवाला के निधन पर कई सेलेब्स ने दुख व्यक्त किया तो वही दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर एक्ट्रेस शेफाली के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्ति की है।

शेफाली के निधन से शॉक्ड हुई प्रियंका

दिग्गज एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को जब एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के निधन की जानकारी मिली तो उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर दुख जताया है। प्रियंका चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, "बहुत दुखी हूं। वह बहुत छोटी थी। पराग और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।" यह संदेश शेफाली के पति, अभिनेता पराग त्यागी और उनके परिवार के लिए था। 


मुझसे शादी करोगी में साथ आए थे नजर

आपको बताते चलें कि, एक्ट्रेस शेफाली और प्रियंका चोपड़ा एक साथ मुझसे शादी करोगी फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म प्रियंका चोपड़ा एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में थी तो वहीं पर शेफाली जरीवाला ने फिल्म में डांसर की छोटी भूमिका निभाई थी। बता दे की एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला फेमस गाने कांटा लगा से पॉपुलर हुई हैं।

Related to this topic: