Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > मनोरंजन

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव से कहा कम पढ़ा लिखा

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को “कम पढ़ा-लिखा” कहने पर दी सफाई, बोले- मेरा मकसद उन्हें नीचा दिखाना नहीं था

राजपाल यादव को ‘कम पढ़ा-लिखा’ कहने वाले बयान पर डारेक्टर प्रियदर्शन विवादों के घेरे में फंस चुके हैं, जिसके बाद अब उन्होंने सफाई दी है। आखिर क्या है पूरा मामला?


प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को “कम पढ़ा-लिखा” कहने पर दी सफाई बोले- मेरा मकसद उन्हें नीचा दिखाना नहीं था

फिल्म डारेक्टर राजपाल यादव इन दिनों चर्चाओं में हैं। उन्होंने एक बयान में राजपाल यादव को कम पढ़ा-लिखा बोल दिया था, जिसकी सफाई उन्हें अब देने पड़ रही है। आखिर क्या है पूरा मामला?

फिल्म डारेक्टर प्रियदर्शन ने अभिनेता राजपाल यादव को लेकर दिए अपने पुराने बयान पर अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया और उनका इरादा किसी भी तरह से अभिनेता को नीचा दिखाने का नहीं था। यह सफाई तब सामने आई जब राजपाल यादव ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा कि वह पढ़े-लिखे हैं और उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया।

राजपाल यादव को क्यों कहा कम पढ़ा-लिखा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि उनका मतलब शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित बताना नहीं था। उनके अनुसार जीवन में बहुत कुछ अनुभवों और परिस्थितियों से भी सीखा जाता है। उन्होंने कहा कि उनका इशारा केवल इस बात की ओर था कि इंसान को दुनिया को समझने और सही-गलत की पहचान करने की समझ होनी चाहिए।

प्रियदर्शन ने आगे कहा कि गांवों से आने वाले लोग अक्सर सरल और सीधे होते हैं। उनका कहना था कि यही मासूमियत कई बार उन्हें मुश्किलों में डाल देती है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह बात उन्होंने किसी का अपमान करने के लिए नहीं कही थी, बल्कि राजपाल यादव की सादगी की ओर इशारा करने के लिए कही थी।

क्या था पूरा मामला

कुछ समय पहले चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में राजपाल यादव को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिन की जेल भी हो गई थी। उसी दौरान दिए एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा था कि राजपाल यादव अच्छे इंसान हैं, लेकिन कम पढ़े-लिखे होने के कारण उनसे गलती हो गई। इसी बयान के बाद वह विवाद के घेरे में फंस गए।

राजपाल यादव ने दिया था जवाब

इस बयान के बाद राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पूरी तरह शिक्षित हैं और लंबे समय से मेहनत कर फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह पढ़े-लिखे नहीं होते तो 25-30 साल तक इस क्षेत्र में टिक पाना आसान नहीं होता।

मुश्किल समय में की मदद

विवाद के बीच यह भी सामने आया कि प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए अपनी फिल्म में उनकी फीस बढ़ा दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों आने वाले समय में उनकी फिल्मों “भूत बंगला” और “हैवान” में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। इससे पहले भी राजपाल यादव प्रियदर्शन की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों के बीच लंबे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है।

Related to this topic: