Breaking News
  • संसद में महा-बहस के बीच आधी रात को लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023, नोटिफिकेशन जारी
  • रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, STF ने आगरा से दबोचा
  • लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर विवाद: बिंदी-तिलक पर रोक और हिजाब को मंजूरी देने वाला लेटर वायरल
  • नासिक TCS धर्मांतरण-यौन शोषण केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
  • MP के 20 जिलों में आज लू चलने का अलर्ट, अनूपपुर-डिंडौरी में स्कूलों का समय बदला, नर्मदापुरम में पारा 43 डिग्री के पार
  • हापुड़ में बस का इंतजार कर रही डिवाइडर पर बैठी 3 महिलाओं को कार ने रौंदा
  • स्पेस में 18 बार खतरे में आए भारतीय उपग्रह, इसरो ने रास्ता बदलकर मलबे से बचाया
  • डी कॉक ने धोनी को पीछे छोड़ा, मुंबई के सेकेंड इंडविजुअल स्कोरर भी बने

होम > मनोरंजन

बी. सरोजा देवी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख; बोले - भारतीय सिनेमा की महान हस्ती, पीढ़िय

बी. सरोजा देवी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख; बोले - भारतीय सिनेमा की महान हस्ती, पीढ़ियों को किया प्रेरित

पीएम मोदी ने बी. सरोजा देवी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका अभिनय सदियों तक याद किया जाएगा


बी सरोजा देवी के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख बोले - भारतीय सिनेमा की महान हस्ती पीढ़ियों को किया प्रेरित

B. Saroja Devi: सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया गया है कि उनका निधन उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हुआ। सरोजा देवी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है।

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सरोजा देवी के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,"मशहूर फिल्मी हस्ती बी. सरोजा देवी जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक प्रतिष्ठित शख्सियत के तौर पर याद किया जाएगा। उनके अभिनय ने कई पीढ़ियों पर गहरी छाप छोड़ी है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।"

फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर


सुपरस्टार रजनीकांत ने भी एक्स के माध्यम से दुख जताते हुए लिखा - महान अभिनेत्री सरोजा देवी जिन्होंने करोड़ों फैंस के दिल जीते, अब हमारे बीच नहीं है। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।"

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जताया शोक


कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने भी सरोजा देवी को श्रद्धांजलि दी और लिखा,"वरिष्ठ अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने कई भाषाओं में फिल्मों के जरिए शोहरत हासिल की। यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है।"