Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > मनोरंजन

Pati Patni Aur Woh Do Trailer Out

‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज, तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान; कॉमेडी में दिखा बड़ा ट्विस्ट

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी के साथ कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिला।


‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान कॉमेडी में दिखा बड़ा ट्विस्ट

Pati Patni Aur Woh Do का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म में Ayushmann Khurrana एक बार फिर कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस बार उनके साथ Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh और Wamiqa Gabbi दिखाई दे रही हैं करीब 2 मिनट 51 सेकेंड के ट्रेलर में रोमांस, कन्फ्यूजन और जबरदस्त कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिला। फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत में Ayushmann Khurrana एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आते हैं। उनका किरदार बेहद दबंग दिखाया गया है, जो एक चीते को भी काबू में कर लेता है इसके बाद कहानी रोमांटिक और मजेदार मोड़ लेती है। आयुष्मान एक साथ तीन अलग-अलग महिलाओं के साथ रिश्ते संभालते दिखाई देते हैं, जिससे लगातार हास्यपूर्ण स्थितियां बनती हैं।

रकुल प्रीत बनीं पत्नी, बाकी रिश्तों ने बढ़ाई मुश्किल

ट्रेलर में दिखाया गया है कि Rakul Preet Singh फिल्म में आयुष्मान की पत्नी के किरदार में हैं। वहीं Sara Ali Khan और Wamiqa Gabbi के साथ उनका अलग कनेक्शन नजर आता है तीनों रिश्तों को संभालने की कोशिश में आयुष्मान बुरी तरह उलझ जाते हैं। ट्रेलर के अंत में एक मजेदार ट्विस्ट भी दिखाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

15 मई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी रिलीज डेट की पुष्टि की है। पोस्टर में आयुष्मान एक चीते के साथ बैठे नजर आए थे,कैप्शन में लिखा गया था कि “शिकारी खुद हो गया शिकार”, जिसके बाद से फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई।

2019 की हिट फिल्म का सीक्वल

Pati Patni Aur Woh की सफलता के बाद अब इसका सीक्वल बनाया गया है। इस नई फिल्म का निर्देशन Mudassar Aziz ने किया है. कॉमेडी और रिलेशनशिप ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म मई महीने की बड़ी रिलीज मानी जा रही है।

Related to this topic: