Parineeti Chopra Show: Raghav Support

'हमेशा तुम्हारे साथ हूं…' पति राघव चड्ढा का परिणीति को खुला सपोर्ट, फैंस भी खुश

परिणीति चोपड़ा के नए शो ‘Mom Talks’ को राघव चड्ढा का खुला सपोर्ट, फैंस और सेलेब्स ने भी की जमकर तारीफ।

'हमेशा तुम्हारे साथ हूं…' पति राघव चड्ढा का परिणीति को खुला सपोर्ट, फैंस भी खुश

Raghav and Parinitee

जब कोई कलाकार अपने करियर में नया मोड़ लेता है। तब सबसे ज्यादा मायने रखता है अपनों का साथ देना। यही साथ इस वक्त अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को मिल रहा है।

OTT पर अलग अंदाज़ में दिखेंगी परिणीति

दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अब अभिनय के साथ-साथ एक नया एक्सपेरिमेंट किया है। उन्होंने ‘मॉम टॉक्स’ नाम से अपना चैट शो शुरू किया है। यह शो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है। इस शो में वह मदरहुड से जुड़े अनुभवों, भावनाओं और चुनौतियों पर खुलकर बातचीत करती नजर आएंगी।

यह कदम उनके करियर में एक दिलचस्प बदलाव माना जा रहा है। क्योंकि अब तक दर्शक उन्हें फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखते आए हैं।

राघव का दिल छू लेने वाला मैसेज

परिणीति के इस नए सफर में उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी पूरा साथ दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है और वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। उनके इस सपोर्ट ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कपल की बॉन्डिंग की तारीफ की और इसे “रियल पार्टनरशिप गोल्स” बताया।

सेलेब्स ने भी बढ़ाया हौसला

परिणीति के इस नए शो को लेकर फिल्म इंडस्ट्री से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिला। अभिनेता वरुण धवन ने भी उनकी तारीफ करते हुए इस पहल को सराहा। पहला एपिसोड रिलीज होते ही फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं।

राजनीति और निजी जिंदगी दोनों में साथ

इन दिनों राघव चड्ढा राजनीतिक वजहों से भी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाया गया। इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई। ऐसे समय में परिणीति भी लगातार अपने पति के साथ खड़ी नजर आई हैं। दोनों का एक-दूसरे के लिए खुला सपोर्ट लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

फिल्मों से OTT तक का सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में चमकीला में नजर आई थीं, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। अब वह ओटीटी की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज तलाशः अ मदर्स सर्च भी जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। साथ ही ‘Mom Talks’ के जरिए वह दर्शकों से एक नए अंदाज में जुड़ रही हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026