Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

परेश रावल के वकील ने बताई फिल्म छोड़ने की असली वजह, बोले– दबाव डालकर करवाई गई शूटिंग

परेश रावल के वकील ने बताई फिल्म छोड़ने की असली वजह, बोले– दबाव डालकर करवाई गई शूटिंग

परेश रावल के वकील ने बताई फिल्म छोड़ने की असली वजह बोले– दबाव डालकर करवाई गई शूटिंग

Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर बीते कई दिनों से विवाद जारी है। फिल्म में ‘बाबू भैया’ का यादगार किरदार निभा चुके परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबर ने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। अब इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया है और अब इसे लेकर परेश रावल के वकील का नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि परेश रावल पर दबाव डालकर शूटिंग करवाई गई है।

क्यों छोड़ी परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3'?

परेश रावल के वकील अमीत नाइक के अनुसार, एक्टर ने फिल्म की टर्म शीट पर साइन करने के बाद कई बार स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले और फाइनल कॉन्ट्रैक्ट की मांग की, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कोई भी दस्तावेज मुहैया नहीं कराए। हर बार अनदेखी और फिल्म को लेकर योजना की कमी के चलते परेश रावल ने आखिरकार 'हेरा फेरी 3' से किनारा करने का फैसला लिया।

भरोसे पर किया था साइन


‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, परेश रावल ने मार्च में फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान ‘हेरा फेरी 3’ की टर्म शीट पर बिना किसी लीगल सलाह के ही साइन कर दिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय कुमार ने परेश रावल से कहा था "भरोसा रखो, लंबा कॉन्ट्रैक्ट बाद में देख लेंगे।" इसी भरोसे के चलते परेश रावल ने साइन किया, लेकिन आगे चीजे साफ नहीं हुई।

प्रमोशनल शूट को लेकर विवाद


अमीत नाइक का दावा है कि अप्रैल में परेश रावल से एक प्रमोशनल वीडियो शूट करने को कहा गया, जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट तक फाइनल नहीं हुई थी। यह शूट 'भूत बंगला' के सेट पर ही कराया गया। परेश ने इसे टालने की कोशिश की, लेकिन IPL प्रमोशन की डेडलाइन का दबाव डालकर उन्हें शूट पूरा करवाने के लिए मजबूर किया गया।

परेश रावल ने दी सफाई

बीते रविवार को परेश रावल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा,"मेरे वकील अमीत नाइक ने फिल्म छोड़ने पर अपना जवाब भेज दिया है। जब वह जवाब पढ़ लिया जाएगा, तो सब कुछ साफ हो जाएगा।"

अब देखना होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है?

Related to this topic: