Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

फिर एक बार कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, व्हाइट बनारसी साड़ी और सिंदूर के स

फिर एक बार कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, व्हाइट बनारसी साड़ी और सिंदूर के साथ दिखाया शाही अंदाज

ऐश्वर्या राय का कान्स लुक सोशल मीडिया पर वायरल, देंखे एक्ट्रेस का शाही अंदाज। व्हाइट बनारसी साड़ी और सिंदूर में ऐश्वर्या ने दिखाया जलवा

फिर एक बार कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा व्हाइट बनारसी साड़ी और सिंदूर के साथ दिखाया शाही अंदाज

Aishwarya Rai Cannes Look: कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड सितारे लाइमलाइट बटोर रहे है। जान्हवी कपूर और अदिति राव हैदरी के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन भी 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आ चुकी है। फैन्स लंबे समय से उनके लुक का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। ऐश्वर्या का शाही अंदाज वाला यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।


रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या ने सफेद रंग की हैंडलूम बनारसी साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर और ब्रोकेड डिजाइन की गई है। इस साड़ी को खास बनाता है इसकी बारीक कढ़ाई, जो असली चांदी की जरदोजी में की गई है। साथ में उन्होंने मैचिंग टिशू दुपट्टा और मल्टीलेयर पिंक जूलरी पहनी, जिससे उनका लुक और भी शाही लग रहा है।

सबसे खास बात यह रही कि ऐश्वर्या ने मिडल पार्टिशन हेयरस्टाइल के साथ मांग में सिंदूर भी लगाया है। शाही लुक के साथ ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर नमस्ते किया, जिसने सभी को भारतीय संस्कृति की याद दिला दी।


ऐश्वर्या राय पहली बार 2002 में फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थी। तब से लेकर अब तक वे हर साल इस फेस्टिवल का हिस्सा रही है, और हर बार अपने लुक से चर्चा में रहती है। हर बार की तरह इस बार भी उनका ग्लैमरस अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी लुक की खूब तारीफ की जा रही है।


सफेद बनारसी साड़ी, पिंक जूलरी और सिंदूर से सजा ये खास लुक को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर कमैंट कर  ऐश्वर्या के लुक की तारीफ कर रहे है। एक यूजन ने लिखा, "काफी समय बाद आपको साड़ी में देखा, बेहद खूबसूरत लग रही है।" वहीं, किसी ने उन्हें “मदर ऑफ कान फिल्म फेस्टिवल” तक कह दिया। ऐश्वर्या का यह ट्रेडिशनल और रॉयल अंदाज हर किसी के दिल को छू गया।