Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

नाक से खून और आंसुओं से भीगा चेहरा, वीडियो से घबराए फैंस; एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

नाक से खून और आंसुओं से भीगा चेहरा, वीडियो से घबराए फैंस; एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

रोते हुए ईशा सिंह का वीडियो वायरल, एक्ट्रेस ने कहा- ये मेरे नए म्यूजिक वीडियो की झलक है

नाक से खून और आंसुओं से भीगा चेहरा वीडियो से घबराए फैंस एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Eisha Singh: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 18’ फेम ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ईशा फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं और उनकी नाक से खून बहता दिख रहा है। वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए और उनकी सेहत को लेकर चिंता करने लगे।

ईशा ने खुद बताया सच


इस वीडियो को शेयर करने के बाद ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए बताया कि फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लिखा – “मैं आप सबको डराना नहीं चाहती थी। ये वीडियो मेरे अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की झलक थी। चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद।”

फैंस में मची हलचल

View this post on Instagram

A post shared by Eisha Singh (@eishasingh)

वीडियो के साथ ईशा ने कोई कैप्शन नहीं लिखा था, जिसकी वजह से फैंस और ज्यादा परेशान हो गए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सोचा कि शायद ईशा किसी गंभीर परेशानी से गुजर रही है।

ईशा सिंह का करियर

ईशा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत ‘इश्क का रंग सफेद’ सीरियल से की थी। इसके बाद वे ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘इश्क सुभान अल्लाह’ और ‘सिरफिरा इश्क’ जैसे शोज़ में नजर आईं। हाल ही में वे ‘बिग बॉस 18’ में भी दिखी थीं, जहां उनकी दोस्ती एक्टर अविनाश मिश्रा संग काफी चर्चा में रही थी।