Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > मनोरंजन

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

महाकुंभ गर्ल की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च: यूके-नेपाल में हुई शूटिंग

महाकुंभ में माला बेचते वक्त वायरल हुई मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ। यूके-नेपाल में हुई शूटिंग।


महाकुंभ गर्ल की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च यूके-नेपाल में हुई शूटिंग

महाकुंभ में माला बेचते समय सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का ट्रेलर मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की मुख्य कलाकार और मेकर्स मौजूद रहे। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में मोनालिसा के साथ अभिनेता अमित राव, अभिषेक त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी और निर्देशक सनोज मिश्रा मौजूद रहे।

फिल्म में मोनालिसा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। कहानी एक मणिपुरी लड़की के जीवन, प्रेम और संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में मोनालिसा को कभी तितलियों के साथ खेलते, तो कभी झरने के नीचे नहाते हुए दिखाया गया है। भावनात्मक दृश्यों के साथ फिल्म में मणिपुर की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को भी दर्शाया गया है।

ट्रेलर में कूकी और मैतेई समुदायों के बीच हुए विवाद, धर्म परिवर्तन, आरक्षण और राजनीति से जुड़े मुद्दों की झलक भी मिलती है। कहानी में एक प्रेम प्रसंग के साथ इंसानियत की जंग को केंद्र में रखा गया है। बिना किसी औपचारिक अभिनय प्रशिक्षण के मोनालिसा का अभिनय ट्रेलर में सहज नजर आता है।

फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हुई थी। प्रमुख लोकेशन में इटावा का राजा सुमेर सिंह किला, देहरादून के जंगल, नेपाल और यूके शामिल हैं। चार शेड्यूल में पूरी हुई इस फिल्म की अवधि करीब ढाई घंटे है, जिसमें कुल पांच गाने हैं। फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये बताया गया है। यह फिल्म अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की संभावना है। 

Related to this topic: