मुन्ना भैया, गुड्डू भैया और कलीन भैया के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी होने के बाद फैंस में उत्साह बढ़ गया है। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिर्जापुर: द मूवी का टीजर 25 जून को रिलीज होगा।
लोकप्रिय क्राइम-एक्शन फ्रेंचाइजी Mirzapur अब बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। टीजर लॉन्च से पहले मेकर्स ने फिल्म के प्रमुख किरदारों Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu Sharma के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए हैं।
जारी पोस्टर्स में मिर्जापुर की सत्ता, विरासत और गैंगवार की झलक दिखाई गई है। कलीन भैया के पोस्टर पर लिखा गया है, “जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कलीन भैया की होगी।” वहीं गुड्डू भैया के पोस्टर में उनकी दमदार वापसी का संकेत दिया गया है। मुन्ना भैया के पोस्टर पर लिखा गया, “हम अमर हैं।”

फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन Gurmmeet Singh ने किया है, जबकि कहानी Puneet Krishna ने लिखी है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा के अलावा Ravi Kishan, Shweta Tripathi, Jitendra Kumar, Abhishek Banerjee, Rasika Dugal और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

गौरतलब है कि मिर्जापुर भारत की सबसे चर्चित वेब सीरीज में शामिल रही है। इसका पहला सीजन 2018 में, दूसरा 2020 में और तीसरा सीजन 2024 में रिलीज हुआ था। अब इसके किरदार पहली बार बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।
