Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Mirzapur Movie Opening Day Collection

Mirzapur Movie: मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग, ₹22 करोड़ तक कमाई का अनुमान

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग और जबरदस्त क्रेज के चलते पहले दिन ₹18-22 करोड़ नेट कमाई का अनुमान है।


mirzapur movie मिर्जापुर द मूवी की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग ₹22 करोड़ तक कमाई का अनुमान

Mirzapur The Movie Release Tomorrow |

मनोरंजन। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं और दर्शकों के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वेब सीरीज की लोकप्रियता का मिलेगा फायदा

‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज पहले ही देशभर में अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग बना चुकी है। सीरीज को मिला कल्ट स्टेटस अब फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी लोकप्रियता सिर्फ शहरी दर्शकों तक सीमित नहीं है।

मुन्ना भैया की वापसी से बढ़ा उत्साह

फिल्म में दिव्येंदु एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे। इस किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी वापसी ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। प्री-सेल्स में मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स से फिल्म को लेकर पॉजिटिव माहौल बना हुआ है। इसके अलावा 4 सितंबर को कोई दूसरी बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इससे ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को ज्यादा स्क्रीन्स मिलने की उम्मीद है।

जन्माष्टमी की छुट्टी भी करेगी मदद

शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी होने का फायदा भी फिल्म की कमाई को मिल सकता है। छुट्टी और पहले से बने बज़ के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹18 से ₹22 करोड़ नेट की कमाई कर सकती है। अगर फिल्म ₹22 करोड़ के आसपास ओपनिंग करती है तो यह बॉलीवुड की टॉप A-rated ओपनर्स की लिस्ट में चौथे नंबर तक पहुंच सकती है। वहीं ₹18 करोड़ की ओपनिंग भी इसे टॉप 6 में जगह दिला सकती है।

फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related to this topic: