Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

‘मेट्रो इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन दिखी अच्छी ग्रोथ

‘मेट्रो इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन दिखी अच्छी ग्रोथ

'मेट्रो इन दिनों' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, पॉजिटिव रिव्यूज के दम पर बॉक्स ऑफिस पर दिखाई बढ़त

‘मेट्रो इन दिनों’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार दूसरे दिन दिखी अच्छी ग्रोथ

Metro In Dino: अनुराग बसु के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ ने सिनेमाघरों में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पहले दिन जहां फिल्म ने ₹3.5 करोड़ की ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला। शनिवार को फिल्म ने ₹4.47 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब ₹7.97 करोड़ तक पहुंच चुका है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 85 से 100 करोड़ रुपये के बीच है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की ओपनिंग कमजोर रही।

शहरी रिश्तों की दिल छू लेने वाली कहानी


‘मेट्रो इन दिनों’ 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ की अगली कड़ी है। इस बार भी फिल्म बड़े शहरों में रिश्तों की जटिलता और भावनाओं को खूबसूरती से दिखाती है। इसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार है, जिनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

क्या है फिल्म की खासियत?


‘मेट्रो इन दिनों’ साल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार कास्टिंग और बेहतरीन अभिनय है। फिल्म का असली हीरो अनुराग बसु का निर्देशन है। उन्होंने आम जिंदगी की कहानियों को सेंसिटिव तरीके से पेश करते हुए हर रिश्ते की परत को खूबसूरती से खोला है।

वीकेंड पर बढ़ रही है उम्मीद


शनिवार को मिली अच्छी ऑक्यूपेंसी से फिल्म निर्माताओं को रविवार के कलेक्शन को लेकर भी बड़ी उम्मीदें है। जानकारों का मानना है कि फिल्म “स्लो एंड स्टेडी विन्स द रेस” की राह पर है, और माउथ पब्लिसिटी से इसे आगे और मजबूती मिलेगी।

दर्शकों से मिल रहा प्यार


फिल्म की कहानियां जहां आम जिंदगी से जुड़ी है, वहीं म्यूजिक और डायलॉग्स भी दर्शकों को पसंद आ रहे है। सोशल मीडिया पर #MetroInDino ट्रेंड कर रहा है, और लोग फिल्म को "रिलेटेबल", "इमोशनल" और "फील गुड" बता रहे है। भले ही शुरुआत धीमी रही हो, लेकिन ‘मेट्रो इन दिनों’ ने दूसरे दिन से ही उम्मीद की रौशनी दिखा दी है। दर्शकों के प्यार और बेहतरीन रिव्यूज की बदौलत ये फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेल सकती है।

Related to this topic: