Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन किया निराश, बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी शुरुआत

‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन किया निराश, बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी शुरुआत

‘मेट्रो इन दिनों’ ने धीमी शुरुआत की, लेकिन दमदार स्टारकास्ट और संवेदनशील कहानी के चलते आगे बेहतर कमाई की उम्मीद

‘मेट्रो इन दिनों’ ने पहले दिन किया निराश बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी शुरुआत

Metro In Dino Box Office Collection Day 1: अनुराग बसु की नई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कई बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें थी। लेकिन पहले दिन का कलेक्शन थोड़ा निराश करने वाला रहा।

पहले दिन की कमाई कितनी रही?


ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन लगभग 2.63 करोड़ रुपये की कमाई की। कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार रात 10:35 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 3.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, हालांकि ये आंकड़ा अंतिम नहीं है।

क्या है फिल्म का बजट?


रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 85 से 100 करोड़ रुपये के बीच है। इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म की ओपनिंग कमजोर रही। माना जाता है कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10% कमा लेती है, तो शुरुआत औसत मानी जाती है। लेकिन ‘मेट्रो इन दिनों’ इससे भी नीचे रही।

क्यों नहीं चला शुरुआती जादू?


फिल्म के कमजोर ओपनिंग की एक वजह ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ जैसी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ जैसी दूसरी बड़ी फिल्मों का पहले से थिएटर में होना भी बताया जा रहा है।

क्या है फिल्म की खासियत?


‘मेट्रो इन दिनों’ साल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी शानदार कास्टिंग और बेहतरीन अभिनय है। फिल्म का असली हीरो अनुराग बसु का निर्देशन है। उन्होंने आम जिंदगी की कहानियों को सेंसिटिव तरीके से पेश करते हुए हर रिश्ते की परत को खूबसूरती से खोला है।

पहले दिन की कमाई थोड़ी धीमी जरूर है, लेकिन वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म की किस्मत बदल भी सकती है। अब देखना होगा कि दर्शकों का प्यार अगले कुछ दिनों में फिल्म को कितना फायदा पहुंचाता है।

Related to this topic: