Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

पिता के अंतिम संस्कार में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम

पिता के अंतिम संस्कार में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल, प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई

पिता के अंतिम संस्कार में मन्नारा चोपड़ा का बुरा हाल प्रियंका और परिणीति के परिवार ने दी अंतिम विदाई

Mannara Chopra: ‘बिग बॉस 17’ फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।


अंतिम संस्कार के दौरान मन्नारा और उनकी बहन मिताली पूरी तरह टूट चुकी थी। दोनों बहनों को पिता की अर्थी को एंबुलेंस से श्मशान तक लाते हुए देखा गया। मन्नारा अपने आंसू नहीं रोक पाई और फूट-फूटकर रोने लगी। कई बार तो वे रोते-रोते बेहोश होने लगी, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मिताली भी गहरे सदमे में नजर आई और बार-बार अपने आंसू पोंछती दिखी।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

बारिश के बीच भी दोनों बहनों ने हिम्मत दिखाते हुए पिता की अंतिम यात्रा में साथ दिया। मन्नारा की मां कामिनी हांडा भी इस दौरान बेहद दुखी दिखाई दी। चोपड़ा परिवार के अन्य सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के पिता पवन चोपड़ा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अपने व्यस्त शेड्यूल की वजह से इस मौके पर शामिल नहीं हो सकी।

अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए है, जिनमें मन्नारा और मिताली को अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए बेहद भावुक स्थिति में देखा जा सकता है।

Related to this topic: