Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

पिता की याद में भावुक हुई मन्नारा चोपड़ा; गुरुद्वारे में परिवार ने रखी प्रार्थना सभा

पिता की याद में भावुक हुई मन्नारा चोपड़ा; गुरुद्वारे में परिवार ने रखी प्रार्थना सभा

पिता की याद में भावुक हुई मन्नारा चोपड़ा गुरुद्वारे में परिवार ने रखी प्रार्थना सभा

Mannara Chopra: ‘बिग बॉस 17’ फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। आपको बता दें कि रमन हांडा एक वरिष्ठ वकील थे। उनके निधन से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर है।

गुरुवार 19 जून को मन्नारा चोपड़ा ने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए मुंबई के एक गुरुद्वारे में प्रार्थना सभा रखी। इस मौके पर मन्नारा अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे पहुंची। उन्होंने अपने पिता की तस्वीर को सीने से लगाकर मत्था टेका। सफेद कपड़ों में नजर आई मन्नारा की आंखों में आंसू और चेहरे पर गहरा दुख साफ देखा गया।


प्रार्थना सभा में मन्नारा की बहन मिताली आनंद, परिणीति चोपड़ा के पिता, और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कई करीबी दोस्त और इंडस्ट्री से जुड़े लोग जैसे करणवीर मेहता, खानजादी, और सुदेश लहरी भी मन्नारा को सांत्वना देने पहुंचे।

रमन हांडा का अंतिम संस्कार 17 जून को किया गया था। इस दौरान मन्नारा बेहद भावुक हो गई थी और रोते-रोते बेहोश हो गई थी। सोशल मीडिया पर उनके अंतिम विदाई के कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें वे अपने पिता के पार्थिव शरीर के साथ नजर आई।


मन्नारा की बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फूफाजी को याद करते हुए इंस्टा स्टोरी पर लिखा,"आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।"

कौन है मन्नारा चोपड़ा?

मन्नारा चोपड़ा बॉलीवुड की अभिनेत्री है और प्रियंका चोपड़ा व परिणीति चोपड़ा की कजिन है। वे हाल ही में टीवी शो 'लाफ्टर शेफ्स 2' में भी नजर आई थी। इस दुख की घड़ी में सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार मन्नारा को सांत्वना दे रहे है।

Related to this topic: