Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ हुआ रिलीज; आंखों की अदाओं से जीता फैंस का द

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ हुआ रिलीज; आंखों की अदाओं से जीता फैंस का दिल

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ हुआ रिलीज आंखों की अदाओं से जीता फैंस का दिल

Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी है। शनिवार को उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज हो गया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा के लुक्स और आदाओं ने फैंस को दीवाना कर दिया है।

गाने में दिखी मोनालिसा की खास झलक

‘सादगी’ गाने में मोनालिसा के साथ अभिनेता उत्कर्ष सिंह नजर आ रहे है। वीडियो की शुरुआत में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। उनकी आंखें और सादगी भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस उनकी एक्टिंग और लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।

View this post on Instagram

A post shared by Utkarsh Singh (@utkarshsinghofficial_)

गाने में मोनालिसा का आत्मविश्वास और अदाकारी देखकर यह कहना मुश्किल है कि यह उनका पहला प्रोजेक्ट है। उनके हाव-भाव और एक्सप्रेशन बिल्कुल प्रोफेशनल कलाकारों जैसे लग रहे है। मोनालिसा और उत्कर्ष के बीच की केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा


गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग अब तक इसे देख चुके है और लगातार इसकी तारीफों के कमेंट्स आ रहे है। सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि बहुत खूबसूरत और लकी लड़की है मोनालिसा, तो वहीं कुछ यूजर उनकी आंखों की तारीफ कर रहे है।

महाकुंभ से बदल गई किस्मत


इस साल प्रयागराज में हुए महाकुंभ के दौरान मोनालिसा एक माला बेचने वाली लड़की के तौर पर वायरल हुई थी। उनकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, खासकर उनकी आंखों ने लोगों को दीवाना बना दिया। इसके बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्मों में काम देने की बात कही थी। अब वही मोनालिसा अपने पहले गाने के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू कर चुकी है।

फिल्मों में भी नजर आएगी मोनालिसा


‘सादगी’ गाने के बाद अब दर्शकों को मोनालिसा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। उनके फैंस उम्मीद कर रहे है कि जल्द ही वे फिल्मों में भी नजर आएंगी।