Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > मनोरंजन

कुलदीप यादव की शाही शादी

ढोल पर बैठकर झूमे तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी दिखाए डांस मूव्स, कुलदीप यादव की शादी में मचा धमाल

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह की शादी में ढोल-नगाड़ों पर जश्न मनाते नजर आये क्रिकेट जगत के सितारे। इस खास मौके पर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का डांस सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है।


ढोल पर बैठकर झूमे तिलक वर्मा रिंकू सिंह और मोहम्मद कैफ ने भी दिखाए डांस मूव्स कुलदीप यादव की शादी में मचा धमाल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त Vanshika Singh से 14 मार्च को मसूरी के ITC Savoy Hotel में शाही अंदाज में शादी की। गोल्डन शेरवानी में घोड़े पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे कुलदीप की शादी में क्रिकेटर्स और मेहमानों ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Tilak Varma ने किया जमकर डांस

शादी के जश्न के दौरान टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Tilak Varma सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे। वायरल हो रहे वीडियो में वह ढोल पर बैठकर दोस्तों के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस अंदाज ने बारात के माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर Mohammad Kaif भी अपने डांस मूव्स से सबको चौंकाते दिखाई दिए। आम तौर पर मैदान पर शांत रहने वाले कैफ का यह जोशीला अंदाज देखकर मेहमान भी हैरान रह गए। वहीं Rinku Singh और Yuzvendra Chahal ने भी बारात में खुलकर डांस करते हुए जश्न का मजा लिया।

कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधे

दरअसल, कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त Vanshika Singh के साथ मसूरी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। शादी में शामिल हुए खिलाड़ियों और मेहमानों ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर नाचते हुए इस खास पल को यादगार बना दिया।

इसी बीच एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Rinku Singh और उनकी मंगेतर व समाजवादी पार्टी की सांसद Priya Saroj बारात में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह डांस सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

कुलदीप यादव ने किया जमकर डांस

शादी समारोह में Priya Saroj ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। बारात में उनका जोश और खुशी साफ झलक रही थी। मेहमान भी उनके साथ ताल मिलाते हुए डांस करते नजर आए। कुलदीप यादव की इस शाही शादी में क्रिकेटर्स ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की। खासकर Rinku Singh और Priya Saroj का डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

Related to this topic: