Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने बच्चों संग दिल्ली पहुंची करिश्मा; करीना और सैफ भी हुए

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने बच्चों संग दिल्ली पहुंची करिश्मा; करीना और सैफ भी हुए रवाना

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने बच्चों संग दिल्ली पहुंची करिश्मा करीना और सैफ भी हुए रवाना

Sunjay Kapur Funeral: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ बुधवार, 19 जून को दिल्ली पहुंची। माना जा रहा है कि वह अपने एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय वे एक पोलो मैच खेल रहे थे।

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए है, जिनमें करिश्मा कपूर को अपने बच्चों के साथ घर से निकलते और एयरपोर्ट के लिए रवाना होते देखा गया। एक अन्य वीडियो में तीनों को एयरपोर्ट पर सफेद कपड़ों में देखा गया, जो इस बात का संकेत है कि वे अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट में होगा। जिसके बाद, 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे एक प्रेयर मीट भी रखी गई है।


संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक नोट जारी किया है जिसमें उनके निधन और प्रेयर मीट की जानकारी दी गई है। नोट में संजय कपूर के परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल है, जिनमें उनकी पत्नी प्रिया, और बच्चे कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का नाम भी शामिल है।


संजय कपूर की करिश्मा कपूर से 2003 में शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हुए। साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। तलाक के बाद भी करिश्मा और संजय कुछ पारिवारिक मौकों पर साथ नजर आए।

बाद में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की, जिनकी पहली शादी से एक बेटी सफीरा है। प्रिया और संजय का एक बेटा अजारियस भी है। इससे पहले संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन उस शादी से उनके कोई बच्चे नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुकी है।

 

Related to this topic: