Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा कपूर बच्चों संग पहुंची दिल्ली

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा कपूर बच्चों संग पहुंची दिल्ली

संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा कपूर बच्चों संग दिल्ली पहुंची, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच करिश्मा कपूर बच्चों संग पहुंची दिल्ली

Karishma Kapoor: करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर परिवार में बड़ा विवाद चल रहा है। इसी बीच करिश्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही है।

View this post on Instagram

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

वीडियो में करिश्मा कैजुअल लुक में दिख रही है और बच्चों के साथ तेजी से एयरपोर्ट से बाहर निकलकर कार की ओर बढ़ती है। इस वीडियो ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। कई लोग मान रहे है कि करिश्मा का दिल्ली आना सीधे-सीधे संपत्ति विवाद से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, करीबी सूत्रों का कहना है कि करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति की संपत्ति पर किसी तरह का दावा नहीं चाहती।

गौरतलब है कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच प्रॉपर्टी का मालिकाना हक को लेकर टकराव सामने आया है। रानी कपूर का दावा है कि वह 2015 की वसीयत के अनुसार परिवार की एकमात्र वारिस है, जबकि कंपनी का कहना है कि 2019 से वह शेयरहोल्डर नहीं है।


इस विवाद के बीच प्रिया सचदेव ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बदलाव किया है और नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर कर लिया है। इससे परिवार में चल रहे तनाव की चर्चा और तेज हो गई है। संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में एक पोलो मैच के दौरान हार्ट अटैक से हुआ था। 53 वर्षीय बिजनेसमैन की मौत ने पूरे परिवार और इंडस्ट्री को हिला दिया।


करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने 2003 में शादी की थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली, हालांकि तलाक के बाद भी वह कई मौकों पर संजय के साथ नजर आती रही थी। फिलहाल, संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति को लेकर जारी यह विवाद बॉलीवुड और बिजनेस जगत दोनों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related to this topic: