Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

मधुमक्खी के डंक से थम गई करिश्मा के एक्स हसबैंड की सांसें; संजय कपूर ने मौत से पहले किया था आखि

मधुमक्खी के डंक से थम गई करिश्मा के एक्स हसबैंड की सांसें; संजय कपूर ने मौत से पहले किया था आखिरी ट्वीट

मधुमक्खी के डंक से थम गई करिश्मा के एक्स हसबैंड की सांसें संजय कपूर ने मौत से पहले किया था आखिरी ट्वीट

Sanjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 13 जून को इंग्लैंड में निधन हो गया। 53 साल के संजय की मौत हार्ट अटैक से हुई, लेकिन इस हार्ट अटैक की वजह जानकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते वक्त एक मधुमक्खी ने उनके गले में डंक मार दिया, जिससे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई।

पोलो खेलते वक्त हुई मौत 


संजय कपूर इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में अपनी टीम 'ऑरियस' के साथ पोलो मैच खेल रहे थे। इसी दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उसने उनके गले में डंक मार दिया। इसके बाद संजय को हार्ट अटैक आया। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


संजय कपूर की इस खबर से पूरा कपूर परिवार और उनके करीबियों को गहरा झटका लगा है। जैसे ही खबर आई, करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंची। दुख की इस घड़ी में करीना ने करिश्मा को संभालने की कोशिश की। मलाइका अरोड़ा भी करिश्मा से मिलने पहुंची।

करिश्मा और संजय का रिश्ता


संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। हालांकि, कुछ सालों में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

आखिरी ट्वीट वायरल


सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही एक विमान हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। किसी को नहीं पता था कि यही उनका आखिरी संदेश होगा।

जानिए संजय कपूर के बारे में


संजय कपूर न सिर्फ एक बड़े बिजनेसमैन थे, बल्कि उन्हें घुड़सवारी और पोलो खेलने का बहुत शौक था। उन्होंने अपनी पोलो टीम 'ऑरियस' बनाई थी और कई मुकाबलों में हिस्सा लेते थे।