Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

जया बच्चन के वायरल वीडियो पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोली - सबसे बिगड़ैल महिला

जया बच्चन के वायरल वीडियो पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोली - सबसे बिगड़ैल महिला

जया बच्चन के वायरल वीडियो पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा बोली - सबसे बिगड़ैल महिला

Kangana Ranaut: समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जया बच्चन संसद परिसर में एक शख्स पर गुस्सा करती नजर आ रही है। दरअसल, एक युवक बिना अनुमति उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है। इस पर जया बच्चन नाराज हो जाती है और उसे डांटते हुए धक्का देकर दूर कर देती है।

यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन का ऐसा व्यवहार सामने आया हो। अक्सर सार्वजनिक जगहों पर उनकी नाराजगी के वीडियो सुर्खियां बटोरते रहे है। इस बार उनके इस रवैये पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।


कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन की धक्का देते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज महिला। लोग उनके नखरे सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते है क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की पत्नी है। ऐसा अपमान, शर्मनाक बात है।”

कंगना ने जया बच्चन की समाजवादी पार्टी की लाल टोपी पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, “उनके सिर पर रखी समाजवादी टोपी मुर्गे की कलगी जैसी लग रही है और जया खुद लड़ाकू मुर्गे की तरह।”

सोशल मीडिया पर यह वीडियो और कंगना का बयान दोनों ही तेजी से वायरल हो रहे है। कई यूजर्स जया बच्चन के व्यवहार की आलोचना कर रहे है, वहीं कुछ लोग उनकी निजी स्पेस और सुरक्षा की दलील भी दे रहे है।

यह घटना दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के पास हुई थी, जहां जया बच्चन किसी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। तभी एक युवक ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, जिस पर वह भड़क गई और डांटते हुए उसे दूर कर दिया।

Related to this topic: