Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > मनोरंजन

जूनियर एनटीआर के कार्यक्रम में अफरा-तफरी

हॉस्पिटल उद्घाटन में बेकाबू हुई भीड़, Jr. NTR के फैंस ने की तोड़फोड़, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की एक झलक देखने के लिए लोग बेकाबू हो गए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।


हॉस्पिटल उद्घाटन में बेकाबू हुई भीड़ jr ntr के फैंस ने की तोड़फोड़ पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Jr. NTR के एक कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हाल ही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि हालात काबू से बाहर हो गए और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

एक्टर को देखने उमड़ी भारी भीड़

जानकारी के अनुसार 8 मार्च को Jr. NTR बेंगलुरु स्थित KIMS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके आने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में स्थिति ऐसी बन गई कि परिसर में भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

height=768

भीड़ में फंस गए एक्टर

जैसे ही एक्टर वहां पहुंचे, फैंस उनके करीब जाने के लिए और उनकी एक झलक देखने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। हालात इतने बिगड़ गए कि एक्टर वहीं फंस गए। काफी मशक्कत के बाद उन्हें वहां से निकाला गया और फिर भीड़ पर काबू पाया गया। भीड़ इतनी बेकाबू हो चुकी थी कि उन्होंने बैरिकेड भी तोड़ दिए थे।

हॉस्पिटल परिसर में तोड़फोड़

हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने परिसर में लगे एस्केलेटर को नुकसान पहुंचाया और कई जगह अफरा-तफरी फैल गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ को वहां से हटाया गया।

height=768

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के चक्कर में सड़कें जाम कर चुके हैं। इससे पहले Allu Arjun और Thalapathy Vijay से जुड़े आयोजनों में भी भीड़ के कारण गंभीर हादसे हो चुके हैं।

पिछले साल सितंबर में Thalapathy Vijay की एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं फिल्म Pushpa 2: The Rule की स्क्रीनिंग के दौरान Allu Arjun के अचानक थिएटर पहुंचने से भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए थे।