Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

जावेद अख्तर बोले भारत में रिलीज होनी चाहिए सरदार जी 3, दिलजीत की कोई गलती नहीं…

जावेद अख्तर बोले भारत में रिलीज होनी चाहिए सरदार जी 3, दिलजीत की कोई गलती नहीं…

दिलजीत की फिल्म पर विवाद में बोले जावेद अख्तर: "फिल्म पहले बनी, हिंदुस्तानियों का ही पैसा डूबेगा"

जावेद अख्तर बोले भारत में रिलीज होनी चाहिए सरदार जी 3 दिलजीत की कोई गलती नहीं…

Sardaar Ji 3: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में बने हुए है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के काम करने की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर गुस्सा और भी बढ़ गया है।

जावेद अख्तर ने किया दिलजीत का समर्थन

इस मुद्दे पर अब मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिलजीत की कोई गलती नहीं है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग पहले ही हो चुकी थी।

उन्होंने कहा “अब क्या करें बेचारा, फिल्म पहले ही शूट हो गई थी। उसे क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा? इसमें पाकिस्तानी का पैसा तो डूबेगा नहीं, हिंदुस्तानियों का ही पैसा डूबेगा। तो फिर क्या फायदा?”

सेंसर बोर्ड को नरमी दिखानी चाहिए


जावेद अख्तर ने आगे कहा कि अगर दिलजीत को पहले से मालूम होता कि ऐसा कुछ होने वाला है, तो शायद वो पाकिस्तानी कलाकार को फिल्म में न लेते।

उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से अपील करते हुए कहा “इस सिचुएशन को थोड़ी सहानुभूति से देखा जाना चाहिए। मेकर्स से कहा जा सकता है कि आगे ऐसा न हो, लेकिन जब फिल्म पहले ही बन चुकी है तो उसे रिलीज करना चाहिए।”

फिल्म भारत में नहीं हुई रिलीज


आपको बता दें कि ‘सरदार जी 3’ को 27 जून को ओवरसीज में रिलीज किया गया है। फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया, क्योंकि पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, हानिया आमिर और नीरू बाजवा मुख्य भूमिकाओं में है।

Related to this topic: