Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सिनेमा का महाकुंभ है- माही दुबे

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सिनेमा का महाकुंभ है- माही दुबे

गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) में मध्यप्रदेश के युवा फिल्म निर्देशक माही दुबे शामिल हुए।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सिनेमा का महाकुंभ है- माही दुबे

गोवा में आयोजित 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) में मध्यप्रदेश के युवा फिल्म निर्देशक माही दुबे शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सिनेमा का महाकुंभ है। भारत सरकार द्वारा आयोजित यह महोत्सव विश्व सिनेमा और भारतीय सिनेमा के बीच एक सांस्कृतिक सेतु का कार्य कर रहा है। माही दुबे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 20 नवंबर से 28 नवंबर तक गोआ में आयोजित होने वाले 56वे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (इफ्फी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

माही ने बताया कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय सांस्कृति का वाहक भी होना चाहिए, हम सभी फिल्मकारों को दादा साहेब फाल्के से प्रेरित होकर भारतीय विषयों से जुड़े सिनेमा का निर्माण करना चाहिए। उन्हीने कहा भारतीय दर्शन में नाट्यशास्त्र को पंचवेद की उपाधि दी गई है, भारत में धर्म और कला अलग नही है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल जैसे आयोजन विश्व सिनेमा और भारतीय संस्कृति के बीच सेतु का काम कर रहे है, यह सिनेमा का महाकुंभ है। इफ्फी के मंच से माही ने फिल्मकारों से भारत केंद्रित विषयों पर फिल्में बनाने का भी आग्रह किया।


20 नवंबर को आयोजित ओपीनोग परेड में गोवा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सूचना प्रसारण मंत्री एवं विश्व सिनेमा के सितारों में साथ मंच पर माही भी मौजूद थे। माही फिल्म निर्देशन, फिल्म एडिटिंग एवं सिनेमा और संस्कृति पर लिखते रहे हैं। उन्होंने हिंदी के साथ ही कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में एडिटिंग का कार्य किया हैं। 

Related to this topic: