Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

भारत-पाक विवाद से थमी मनोरंजन की रफ्तार; अरिजीत सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों के शो कैंसिल

भारत-पाक विवाद से थमी मनोरंजन की रफ्तार; अरिजीत सिंह समेत कई बॉलीवुड सितारों के शो कैंसिल

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का सीधा असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर, सलमान खान और अरिजीत समेत कई सितारों को करना पड़ा शो कैंसिल

भारत-पाक विवाद से थमी मनोरंजन की रफ्तार अरिजीत सिंह समेत  कई बॉलीवुड सितारों के शो कैंसिल

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति का सीधा असर अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। खारसतौर पर बीती रात हुए हमलें के बाद सरकार हाई अलर्ट मोड पर है। इसके अलावा बार्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपने आगामी शो कैंसिल कर दिए है।

हाल ही में राजकुमार राव की नई फिल्म 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपना यूके टूर पोस्टपोन कर दिया है।

मीडिया रिपोर्टस की माने तो वही दूसरी ओर बॉलीबुड की मशहूर ऑन स्क्रीन जोड़ी काजोल और शाहरूख भी लंदन जाने वाले थे। जहां उनकी फिल्म DDLJ के सीन से इंस्पायर्ड मूर्ती का लीसेस्टर स्क्वायर में उद्धाटन किया जाना था, लेकिन वो भी कैंसिल कर दिया गया है।


इतना ही नहीं बल्कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अरिजीत सिंह ने अबु धाबी में होने वाला म्यूजिक कॉन्सर्ट भी कुछ समय के लिए टाल दिया है। अरिजीत के साथ ही ऊषा उत्थप ने भी अपना मुंबई शो कैंसिल कर दिया है।

दरअसल 10 मई को डबलिन स्क्वायर, फीनिक्स मार्केट सिटी, कुर्ला में ये शो होने वाला था। ऊषा उत्थुप की टीम ने शो कैंसिल होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी और लिखा कि सभी लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों ने टिकट बुक किए हैं, उन्हें जल्द से जल्द 100% रिफंड मिल जाएगा।

साउथ एक्टर कमल हासन ने अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च इवेंट को कुछ समय के पोस्टपोन कर दिया है। उनकी टीम ने एक्स के जरिए कमल हासन का स्टेटमैंट जारी किया है - 


Related to this topic: