Breaking News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को हरियाणा के पानीपत में शुरू
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • ईरान का दावा: अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल हमला, इराक में US सैन्य विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट जंग का असर: 350 कंटेनरों में खराब होने लगे फल-सब्जियां, पोर्ट से वापसी शुरू
  • बंगाल में महिलाओं के लिए BJP की नई चुनावी रणनीति: सिर्फ नकद मदद नहीं, सुरक्षा और रोजगार पर जोर
  • LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन, कई राज्यों में लंबी लाइनें
  • अलविदा जुमे पर यूपी अलर्ट: ज्ञानवापी में दो शिफ्ट में नमाज, ड्रोन से निगरानी

होम > मनोरंजन

इम्तियाज अली की नई फिल्म

‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर आया सामने, दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की नई इमोशनल कहानी

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज हुआ, प्यार से शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत विभाजन....


 ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर आया सामने दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की नई इमोशनल कहानी

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की नई फिल्म “मैं वापस आऊंगा” का टीजर शुक्रवार दोपहर रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने की तैयारी में है।

टीजर में देखने को मिलता है कि फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी एक भावनात्मक प्रेम कहानी है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक यूट्यूबर की भूमिका निभाते दिखते हैं, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया की मदद से नसीरुद्दीन शाह के किरदार को उनके दशकों पुराने प्यार से मिलाने की कोशिश करता है। हालांकि कहानी की पूरी तस्वीर ट्रेलर आने के बाद ही साफ हो पाएगी। टीजर में फिल्म का टाइटल ट्रैक “मैं वापस आऊंगा” भी सुनाई देता है, जिसे खुद दिलजीत दोसांझ ने गाया है।

“मैं वापस आऊंगा”

टीजर में वेदांग रैना फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के युवा रूप का किरदार निभा रहे हैं, जबकि शरवरी वाघ उनकी प्रेमिका की भूमिका में नजर आती हैं। कहानी एक युवा जोड़े की प्रेम कहानी से शुरू होकर विभाजन के दौर की भावनाओं और यादों को छूती हुई आगे बढ़ती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली

यह फिल्म दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली की दूसरी साझेदारी है। इससे पहले दोनों ने फिल्म Amar Singh Chamkila में साथ काम किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली थी। इस नए प्रोजेक्ट में इम्तियाज अली के साथ संगीतकार ए. आर. रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की मशहूर जोड़ी भी फिर से जुड़ी है।

क्या सच में प्यार कभी खो सकता है?

फिल्म के बारे में बात करते हुए इम्तियाज अली ने कहा कि क्या सच में प्यार कभी खो सकता है? उनके अनुसार आज के दौर की सबसे बड़ी कहानी माइग्रेशन की है। यह फिल्म विभाजन के समय लोगों की यादों और अनुभवों से प्रेरित है, और वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने का मौका मिला।

Related to this topic: