Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

39 की हुई हुमा कुरैशी; थिएटर से शुरू किया सफर अब है बॉलीवुड की महारानी, हॉलीवुड में भी बिखेरा ए

39 की हुई हुमा कुरैशी; थिएटर से शुरू किया सफर अब है बॉलीवुड की महारानी, हॉलीवुड में भी बिखेरा एक्टिंग का जलवा

हुमा कुरैशी ने अपने टैलेंट से इंडस्ट्री में बनाई खास जगह, जन्मदिन पर फैंस दे रहे ढेरों शुभकामनाएं

39 की हुई हुमा कुरैशी थिएटर से शुरू किया सफर अब है बॉलीवुड की महारानी हॉलीवुड में भी बिखेरा एक्टिंग का जलवा

Huma Qureshi: बॉलीवुड की दमदार और टैलेंटेड अभिनेत्री हुमा कुरैशी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और टैलेंट के बल पर न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बनाई है।

नई दिल्ली में 28 जुलाई 1986 को जन्मी हुमा एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। हुमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दौरान उन्होंने थिएटर ग्रुप एक्ट 1 से जुड़कर एनके शर्मा जैसे निर्देशकों के साथ काम किया। साल 2008 में वे मुंबई आई और विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान वह शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों के साथ विज्ञापनों में नजर आई।


हुमा की किस्मत तब चमकी जब निर्देशक अनुराग कश्यप ने उन्हें 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में मोहसिना खान के किरदार के लिए चुना। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन मिला।

इसके बाद उन्होंने ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्किया’, ‘बदलापुर’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता।


हुमा सिर्फ हिंदी सिनेमा तक सीमित नहीं रही। बल्कि उन्होंने मराठी फिल्म के साथ साथ तमिल फिल्म और एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया। वेब सीरीज ‘महारानी’ में रानी भारती का किरदार निभाकर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई। ‘लीला’ और ‘मिथ्या: द डार्कर चैप्टर’ में भी उनकी एक्टिंग की खूब चर्चा हुई। हाल ही में उन्होंने ‘तरला’ में मशहूर शेफ तरला दलाल का किरदार निभाकर वाहवाही बटोरी।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हुमा को लेखन का भी शौक है। साल 2023 में उन्होंने अपनी पहली किताब ‘जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो’ लॉन्च की, जिसे कई साहित्य उत्सवों में सराहना मिली। साथ ही वे सोशल वर्क में भी सक्रिय है और कई एनजीओ के साथ काम करती है।


हुमा को एक फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिल चुका है।साथ ही उनकी फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी हुआ था।

हुमा इन दिनों अपनी सुपरहिट वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन की शूटिंग में व्यस्त है। इसके अलावा वह ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘बयान’ और ‘पूजा मेरी जान’ जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली है। अपने शानदार अभिनय, बेबाक अंदाज और अलग-अलग किरदारों के जरिए वह बॉलीवुड की असली ‘महारानी’ बन चुकी है।