Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी; हिना खान-रॉकी जायसवाल शादी के बाद सीधे इस रियलिटी शो में करेंगे एंट्र

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी; हिना खान-रॉकी जायसवाल शादी के बाद सीधे इस रियलिटी शो में करेंगे एंट्री!

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हिना खान-रॉकी जायसवाल शादी के बाद सीधे इस रियलिटी शो में करेंगे एंट्री

Hina Khan: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 4 जून को शादी की। इस खास मौके पर उन्होंने बहुत ही सिंपल और प्राइवेट सेरेमनी रखी, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। शादी के बाद अब हिना और रॉकी अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए एक रियलिटी शो में नजर आने वाले है।

रियल लाइफ से रियलिटी शो तक


हिना खान बीते कुछ समय से कैंसर से जूझ रही है। इस मुश्किल दौर में रॉकी ने उनका पूरा साथ निभाया और दोनों का रिश्ता भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अब शादी के बाद ये कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का हिस्सा बनने जा रहा है। इस शो में कई और सेलेब्रिटी कपल्स भी नजर आएंगे, जिनकी रियल लाइफ केमेस्ट्री, प्यार और तकरार आपको स्क्रीन पर दिखाने मिलेगी।

शो में दिखेगा कपल्स का असली प्यार

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'पति पत्नी और पंगा' शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेन्द्रे होस्ट करेंगी। शो को लेकर मेकर्स का कहना है कि इसमें कपल्स के बीच की टीम वर्क, नोकझोंक और प्यार को दिलचस्प अंदाज में दिखाया जाएगा। शो कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा और इसका प्रोमो भी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज कर दिया गया है।

कौन-कौन होंगे शो का हिस्सा?


शो में हिना और रॉकी के अलावा और भी टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस कपल्स को अप्रोच किया गया है, इनमे लाफ्टर क्वीन भारती सिंह - हर्ष लिंबाचिया, गुरमीत चौधरी - देबिना बनर्जी, जैस्मिन भसीन - अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश - करण कुंद्रा के अलावा अंकिता लोखंडे - विक्की जैन, अविका गोर - मिलिंद चंदवानी भी शामिल है।

शो की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग अपने पसंदीदा कपल्स को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे है।