Breaking News
  • यूक्रेन पर रूस का खौफनाक हमला, दागी विनाशकारी हाइपरसोनिक 'ओरेश्निक' मिसाइल
  • सीहोर में 1991 पेटियों से 47784 अवैध बीयर केन जब्त: कीमत 62 लाख
  • मौत के 12 दिन बाद भोपाल एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का भदभदा में अंतिम संस्कार
  • बंगाल के फालता में पहली बार BJP को जीत; CPM प्रत्याशी को 1.09 लाख वोटों से हराया
  • चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 2025 के मुकाबले 10% ज्यादा अब तक 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे

होम > मनोरंजन

वरुण धवन की नई फिल्म का ट्रेलर रिलीज

पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे वरुण धवन, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डबल-ट्रबल कॉमेडी और रिश्तों की अफरा-तफरी से भरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे वरुण धवन ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छाया

बॉलीवुड अभिनेता Varun Dhawan की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार और विवादों के बाद आए इस ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी है। फिल्म में वरुण के साथ Mrunal Thakur और Pooja Hegde मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

करीब 3 मिनट 15 सेकंड का यह ट्रेलर पूरी तरह रिश्तों की उलझनों, कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरा हुआ है। खास बात यह है कि फिल्म में वरुण एक साथ पत्नी और प्रेमिका दोनों के “डबल-ट्रबल” में फंसे दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

ट्रेलर में क्या है सबसे बड़ा ट्विस्ट?

ट्रेलर की शुरुआत कोर्टरूम सीन से होती है, जहां मृणाल ठाकुर यानी ‘बानी’ और वरुण धवन तलाक की प्रक्रिया में नजर आते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब वरुण की जिंदगी में पूजा हेगड़े यानी ‘प्रीत’ की एंट्री होती है और दोनों के बीच प्यार शुरू हो जाता है।

हालांकि मामला यहीं नहीं रुकता। अचानक मृणाल बताती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और बच्चा वरुण का है। इसके तुरंत बाद पूजा हेगड़े भी खुद को प्रेग्नेंट बताती हैं। बस यहीं से शुरू होती है फिल्म की असली कॉमिक अफरा-तफरी। दरअसल, ट्रेलर में वरुण का किरदार दोनों महिलाओं और होने वाले बच्चों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता नजर आता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे “फुल ऑन डेविड धवन स्टाइल एंटरटेनर” बता रहे हैं।

बाकी स्टारकास्ट ने भी खींचा ध्यान

फिल्म के ट्रेलर में कई और चर्चित चेहरे भी नजर आए हैं। Mouni Roy, Jimmy Shergill, Maniesh Paul, Chunky Pandey, Rakesh Bedi और Ali Asgar भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।  ट्रेलर में मौनी रॉय का किरदार खास चर्चा में है, क्योंकि वह वरुण धवन की नकली मां बनी हैं। वहीं जिम्मी शेरगिल पूजा हेगड़े के भाई के रोल में नजर आए हैं। फिल्म में मनीष पॉल और वरुण की दोस्ती वाले सीन्स भी कॉमिक टाइमिंग से भरपूर दिख रहे हैं।

रिलीज से पहले विवादों में क्यों घिरी फिल्म?

फिल्म को David Dhawan ने डायरेक्ट किया है और यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म कानूनी विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को लेकर टिप्स और वाशु भगनानी के बीच इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स को लेकर विवाद चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी कारण ट्रेलर लॉन्च में देरी हुई।

फिलहाल ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों का ध्यान अब इस बात पर है कि क्या वरुण धवन की यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वही जादू दिखा पाएगी, जिसके लिए डेविड धवन की फिल्में जानी जाती हैं। 

Related to this topic: