Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > मनोरंजन

38 साल बाद टूटा गोविंदा का रिश्ता? पत्नी सुनीता ने लगाए धोखा और क्रूअलटी के आरोप

38 साल बाद टूटा गोविंदा का रिश्ता? पत्नी सुनीता ने लगाए धोखा और क्रूअलटी के आरोप

38 साल बाद टूटा गोविंदा का रिश्ता पत्नी सुनीता ने लगाए धोखा और क्रूअलटी के आरोप

Govinda-Sunita Divorce: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा फिर से चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों से दोनों के तलाक की बातें सामने आ रही थी, जिन्हें सुनीता ने पहले अफवाह बताया था। लेकिन अब ताज़ा खबरों के अनुसार, सुनीता ने दिसंबर 2024 में ही बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दे दी थी।

सुनीता ने लगाए गंभीर आरोप

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 की धारा 13 (1)(i), (ia), और (ib) के तहत मामला दर्ज कराया। इसमें उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने, क्रूरता करने और डेजर्शन (अलग रहने) जैसे गंभीर आरोप लगाए है। दावा किया जा रहा है कि कोर्ट ने गोविंदा को कई बार तलब किया, लेकिन वे पेश नहीं हुए। जबकि सुनीता नियमित रूप से सुनवाई में शामिल हो रही है।

गोविंदा के वकील और मैनेजर का बयान

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

गोविंदा के वकील का कहना है कि उनके पास अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज नहीं है जिससे ये साबित हो कि तलाक का केस दर्ज हुआ है। वहीं, गोविंदा के मैनेजर पहले भी इस तरह की खबरों को अफवाह बता चुके है। उनका कहना था कि परिवार में कुछ विवाद जरूर रहे हैं, लेकिन इसे सुलझाने की कोशिश हो रही है।

सुनीता का दर्द

View this post on Instagram

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

हाल ही में सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। एक व्लॉग में वे मुंबई के महालक्ष्मी मंदिर गई, जहां उन्होंने भावुक होकर कहा कि, “मैंने देवी से प्रार्थना की थी कि मेरी शादी गोविंदा से हो और मुझे एक खुशहाल जीवन मिले। देवी ने मेरी हर मनोकामना पूरी की, लेकिन जिंदगी आसान नहीं होती। जो भी मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली उसे माफ नहीं करेंगी।”

अफेयर की अफवाहों से बढ़ी चर्चाएं


इस साल की शुरुआत में खबरें आई थी कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। इसी के बाद से दोनों की शादी टूटने की खबरें और तेज हो गई। हालांकि, इस पर भी गोविंदा की टीम ने सफाई दी थी।

फिलहाल, गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर मीडिया में तरह-तरह की चर्चाए है। गोविंदा के मैनेजर ने इन सभी खबरों को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि तलाक की खबरें सिर्फ अफवाह है और इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। मैनेजर के मुताबिक, गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक है।

Related to this topic: