Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

OTT पर चला सरकार का डंडा, ALTT बंद होने से एकता कपूर को हुआ 900 करोड़ का नुकसान

OTT पर चला सरकार का डंडा, ALTT बंद होने से एकता कपूर को हुआ 900 करोड़ का नुकसान

ALTT ऐप बैन से एकता कपूर को 900 करोड़ रुपये का झटका, सरकार ने अश्लील कंटेंट के चलते उठाया सख्त कदम।

ott पर चला सरकार का डंडा altt बंद होने से एकता कपूर को हुआ 900 करोड़ का नुकसान

Ekta Kapoor: सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए एकता कपूर के ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTT (जिसे पहले ALTBalaji कहा जाता था) सहित 25 ओटीटी ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इन सभी ऐप्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के आरोप लगे थे। सरकार ने पहले ही फरवरी 2025 में चेतावनी दी थी, लेकिन फिर भी इन ऐप्स ने नियमों का पालन नहीं किया। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इन्हें पूरी तरह से बैन कर दिया है।

एकता कपूर की कंपनी को बड़ा झटका


ALTT ऐप का संचालन एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की सब्सिडियरी ALT Digital Media Entertainment करती थी। कंपनी ने इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में भारी निवेश किया था। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स ने ALTT में 795 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट और 103 करोड़ रुपये का लोन दिया था। यानी कुल मिलाकर करीब 898 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

1200 करोड़ से ज्यादा थी कंपनी की वैल्यूएशन

बालाजी टेलीफिल्म्स की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, ALT Digital की वैल्यूएशन 1209 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। कंपनी में एकता कपूर की हिस्सेदारी 18.16% और उनकी मां शोभा कपूर की हिस्सेदारी 10.84% है। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी इसमें 24.82% हिस्सा है।

क्यों लगाया गया बैन?


सरकार के मुताबिक, ये 25 ऐप्स लगातार अश्लीलता फैला रहे थे और कुछ कंटेंट तो पारिवारिक रिश्तों को भी बेहद खराब तरीके से दिखा रहे थे। मंत्रालय ने जांच एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद इन ऐप्स पर बैन लगाने का फैसला किया।

सरकार ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। आजादी का मतलब यह नहीं है कि जो चाहो वो दिखाओ। भारतीय संस्कृति और कानून का सम्मान करना जरूरी है। एकता कपूर के ALTT ऐप पर बैन से ओटीटी इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार का यह फैसला अश्लीलता पर लगाम लगाने के लिए सख्त लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है।

Related to this topic: